बिहार में बेखौफ़ हुए अपराधी, थाने में घुसकर लाठी-डंडों से पीटने के बाद दो सिपाहियों को चाकू घोंपा

बक्सर। आम लोगों की सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद रहने वाली पुलिस मंगलवार को अपने थाने में ही पिट गई। हैरानी की बात यह है कि वाहन छुड़ाने थाना परिसर में घुसे युवकों ने न केवल लाठी-डंडे से उनकी पिटाई की, बल्कि पास रखे चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दो सिपाहियों को गंभीर रूप से जख्मी भी कर दिया। मारपीट की यह घटना शाम में उस वक्त घटी, जब एएसआई बांका चौधरी थाने के अपने अन्य सहयोगियों के साथ जरूरी कार्य निपटा रहे थे। गनीमत अच्छी थी कि शोरगुल के बाद जुटे थाने के अन्य जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।
-दो पक्षों के विवाद में पुलिस हुई शिकार
जानकारी के अनुसार मंगलवार को एनएच-84 स्थित कृष्णाब्रह्म चौक पर एक बाइक और टैक्सी वाले के बीच विवाद हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन वे माने नहीं। अंतत: पुलिस ने दोनों के वाहनों को जब्त कर थाना चली गई। बाद में अपनी गाड़ी छुड़वाने थाना पहुंचे दोनों पक्ष तू-तू और मैं-मैं के बाद अचानक आपस में मारपीट करने लगे। जब पुलिस के जवानों ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो अरियांव पंचायत के डुभुकी गांव निवासी टुनू कुमार, आदिल कुमार और गोलू कुमार तथा ब्रह्मपुर थाना के चंद्रपुरा गांव निवासी विकास कुमार यादव सहित अन्य ने थाना परिसर में ही सिपाहियों पर लाठी-डंडे के साथ चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिए, जिसमें दो सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आरोपियों ने इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद एएसआई की कॉलर पकड़ उनसे बदतमीजी भी की। फिलहाल, जख्मी सिपाहियों का एक निजी क्लीनिक में उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि मारपीट करने वाले लोग लगभग बीस से तीस की संख्या में थे। लेकिन, थाने के अन्य सिपाहियों के एक्शन के बाद अधिकांश फरार हो गए। फिलहाल, उनकी पहचान करने में पुलिस जुट गई है। दोनों जख्मी सिपाहियों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक सहायता के लालच में धर्म परिवर्तन का प्रयास, दो आरोपी पकड़े गए

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...

पुराने Sim Cards से निकाल दिया 26 लाख का सोना

By Reporter 1 / February 3, 2026 / 0 Comments
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...

Smartphone Battery Damage: 100% चार्ज करना क्यों हो सकता है खतरनाक?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

Avocado vs Guava: सेहत के लिए कौन सा फल है ज्यादा फायदेमंद?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Avocado vs Guava : आजकल काफी चर्चा में है। दोनों ही फल सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से सामने आते हैं। जहां अमरूद एक किफायती देसी सुपरफूड है, वहीं...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...