दुर्ग जिले में एक चौंकाने वाला ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है, जिसमें एक सराफा व्यापारी को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपये की उगाही की गई। वैशाली नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपति नीलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे और उनके पति आनंद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.65 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिसमें नकदी, सोने-चांदी के गहने, बंगला, कार और अन्य सामान शामिल हैं।
बता दें कि पीड़ित सराफा व्यापारी ने वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि नीलिमा यादव और उनके पति आनंद ने मिलकर उन्हें जाल में फंसाया। नीलिमा ने पहले व्यापारी से संपर्क बढ़ाया और फिर एक सुनसान जगह पर बुलाकर उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद दंपति ने वीडियो को परिजनों और अन्य लोगों के साथ साझा करने की धमकी देकर व्यापारी को ब्लैकमेल करना शुरू किया। चार साल तक चले इस ब्लैकमेलिंग के सिलसिले में आरोपियों ने किश्तों में 2 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़प ली, जिसमें ज्वेलरी, नकदी, जमीन, बंगला और गाड़ी शामिल हैं।
व्यापारी ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज की और एग्रीमेंट लेटर, मोबाइल चैट और वॉयस रिकॉर्डिंग जैसे सबूत सौंपे। पुलिस ने भादंस की धारा 308(2), 351(2), और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में नीलिमा और आनंद ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
पुलिस ने नीलिमा के पास से 16.45 लाख रुपये नकद, 80.49 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और बिस्किट, 25 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट, 35 लाख रुपये का बंगला, 8 लाख रुपये की एक एक्सयूवी कार, 100 डॉलर की विदेशी मुद्रा, और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1.65 करोड़ रुपये है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित पीड़ितों की जांच में जुटी है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...