मध्य प्रदेश के बैतुल में रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लग गई। इसमें दो डिब्बे पूरी तरह खाक हो गए। गनीमत रही कि जिस समय आग भड़की, ट्रेन पूरी तरह खाली थी। आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया, लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। रेलवे ने इस संबंध में जांच के आदेश दिए हैं।
ज्ञातव्य है कि दो दिन पहले उज्जैन रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में भी आग लगने की घटना हुई थी। इस मामले का राजफाश भी नहीं हो पाया कि बैतूल की यह घटना सामने आ गई।









