Google Analytics Meta Pixel तार के फंदे में पेड़ की डाल से लटका मिला बाघ का शव - Ekhabri.com

तार के फंदे में पेड़ की डाल से लटका मिला बाघ का शव

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में बाघों की असमय मौत और शिकार के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन पन्ना जिले के उत्तरी वनमंडल में विचित्र घटना सामने आई। क्लच तार से बने फंदे पर बाघ का शव लटका मिला। फंदा एक पेड़ की डाल से बांधा गया था और शव जमीन को छू रहा था। बाघ का शव पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर एरिया से करीब 15 किमी दूर विक्रमपुर गांव में एक नर्सरी के पास मिला।

 

 

बाघ को इस तरह से फंदा लगाकर मारने की घटना ने सरकार की चिता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपात बैठक बुलाई और अधिकारियों को चीतों सहित बाघ, तेंदुओं की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। घटना की जांच के लिए वन विभाग और पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। भोपाल से स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) की टीम भी पन्ना आएगी।

 

वन अधिकारियों के अनुसार, शिकारियों के लगाए फंदे की चपेट में आने से इस युवा नर बाघ की मौत तीन-चार दिन पूर्व हुई होगी। छतरपुर के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) संजीव झा ने बताया कि बाघ की उम्र करीब दो वर्ष थी। शिकारियों की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम वन्य प्राणी चिकित्सक डा. संजीव कुमार गुप्ता ने किया, इसके बाद शव को वन अधिकारियों व राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के प्रतिनिधि की उपस्थिति में जला दिया गया।

 

इस वर्ष 32 बाघों की हो चुकी है मौत
क्लच तार दोपहिया वाहनों के क्लच में उपयोग होता है और यह काफी मजबूत होता है। इससे फंदा लगाकर बाघों के शिकार के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। प्रदेश में इस साल अब तक 32 बाघों की मौत दर्ज की गई है।

Read Also  स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

2009 में नहीं बचा था एक भी बाघ
पन्ना टाइगर रिजर्व में 2009 में एक भी बाघ नहीं बचा था। इन्हें फिर से यहां बसाने के लिए बाघ पुनर्स्थापन प्रोजेक्ट चलाया गया था, जो काफी सफल रहा। फिलहाल यहां 70 से भी अधिक बाघ हैं जो नए ठिकाने की तलाश में कोर व बफर क्षेत्र से बाहर के जंगल में पहुंच रहे हैं। यहां वे शिकारियों के जाल में फंस भी रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

रायपुर में सेन शक्ति सम्मेलन, समाज कल्याण के लिए बड़ी घोषणाएं

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...