Google Analytics Meta Pixel प्रदेश के सभी जिलों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन - Ekhabri.com

प्रदेश के सभी जिलों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

एन.आई.एस. प्रशिक्षक एवं पी.टी.आई. सब-जूनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों को सिखा रहे हैं विभिन्न खेलों की बारीकियां

मई से जून के बीच आयोजित किए जा रहे खेल प्रशिक्षण शिविर

रायपुर-खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय के द्वारा राज्य के सभी जिले के  मुख्यालयों एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, अधोसंरचना और सुविधाओं के विकास तथा खिलाड़ियो को प्रशिक्षण, प्रोत्साहन देने का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हे प्रोत्साहित करने के लिए विगत साढे़ चार वर्षों से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और युवा महोत्सव जैसे प्रदेश स्तरीय वृहद आयोजन भी कर रही है।खेल प्रशिक्षण शिविर के तहत जिलों में एन.आई.एस. प्रशिक्षक एवं पी.टी.आई. सब-जूनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों को व्हालीबाल, एथलेटिक, बास्केटबाल, हाकी, फुटबाल, बैडमिंटन, जूडो, कराते, कयाकिंग एण्ड कैनोइंग एवं कबड्डी इत्यादि विभिन्न खेलों की बारीकियां सिखा रहे हैं।रायपुर संभाग के अंतर्गत रायपुर जिले में 17 मई से 15 जून तक, बलौदाबाजार जिले में 12 मई से 10 जून तक, महासमंुद जिले में 19 मई से 17 जून तक, गरियाबंद जिले में 17 मई से 15 जून तक, धमतरी जिले में 17 मई से 15 जून तक, बस्तर संभाग के अंतर्गत बस्तर जिले में 17 मई से 15 जून तक ,बीजापुर जिले में 01 मई से 30 मई तक, दंतेवाड़ा जिले में 12 मई से 10 जून तक, नारायणपुर जिले में 15 मई से 14 जून तक, कांकेर जिले में 15 मई से 13 जून तक, सुकमा जिले में 15 मई से 14 जून तक, कोण्डागांव जिले में 21 मई से 15 जून तक, सरगुजा संभाग के अंतर्गत सरगुजा जिले में 17 मई से 15 जून तक, बलरामपुर जिले में 20 मई से 15 जून तक, जशपुर जिले में 13 मई से 12 जून तक, सूरजपुर जिले में 16 मई से 14 जून तक, कोरिया जिले में 15 मई से 14 जून तक, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में 14 मई से 13 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसी तरह बिलासपुर संभाग के अंतर्गत बिलासपुर जिले में 17 मई से 15 जून तक, मुंगेली जिले में 20 मई से 15 जून तक , कोरबा जिले में 16 मई से 15 जून तक , जांजगीर-चांपा जिले में 08 मई से 28 मई तक , सक्ती जिले में 01 मई से 21 मई तक, गौरेला-पेंण्ड्रा-मरवाही जिले में 18 मई से 15 जून तक, रायगढ़ जिले में 18 मई से 15 जून तक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 17 मई से 15 जून तक, दुर्ग संभाग के अंतर्गत दुर्ग जिले में 13 मई से 02 जून तक, बालोद जिले में 15 मई से 14 जून तक, कबीरधाम जिले में 01 मई से 30 मई तक,  बेमेतरा जिले मे 10 मई से 08 जून तक, राजनांदगांव जिले में 10 मई से 08 जून तक, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौंकी जिले में 15 मई से 14 जून तक और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 15 मई से 14 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज कार्यों की समीक्षा, तेजी के निर्देश

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *