उत्तर कोरिया ने किसी अनजान जगह पर दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। साथ ही दावा किया है कि इस मिसाइल से मध्यम और लंबी दूरी के टारगेट को बर्बाद कर सकते हैं। हाइपरसोनिक मिसाइल के परीक्षण के दौरान राष्ट्राध्यक्ष किम जोंग उन मौजूद थे। यह एक सॉलिड फ्यूल वाली हाइपरसोनिक मिसाइल है। यह मिसाइल परीक्षण अमेरिका और आसपास के देशों को धमकाने के लिए किया है। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं।
किम जोंग उन ने कहा कि मिसाइल का परीक्षण सफल रहा है। अब हमारे पास सॉलिड फ्यूल परमाणु हथियार से लोडेड हाइपरसोनिक मिसाइल भी है। हमारे पास सभी रेंज की मिसाइलें मौजूद हैं, जो एशिया और अमेरिका में मौजूद हमारे दुश्मनों को आसानी से निशाना बना सकते हैं। यह रिपोर्ट तब सामने आई जब दक्षिण कोरिया और जापानी मिलिट्री ने उत्तर कोरिया की मिसाइल लॉन्चिंग को डिटेक्ट किया। यह मिसाइल राजधानी के पास किसी अनजान जगह से लॉन्च की गई। मिसाइल सीधे पूर्वी सागर की तरफ बढ़ गई। किम जोंग उन अपनी Hwasong-16B मिसाइल की बहुत तारीफ करते आए हैं।
किम का मानना है कि यह मिसाइल उन्हें अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के हमले से उसे बचाएगी। साथ ही उन पर हमला किया तो भारी तबाही मचेगी। किम ने कहा कि अब हमारे पास सभी प्रकार और रेंज की टैक्टिकल, ऑपरेशनल और स्ट्रैटेजिक मिसाइलों का जखीरा है, जो हमारे दुश्मनों को खून के आंसू रुला सकता है।
पिछली साल ही उत्तर कोरिया ने सॉलिड फ्यूल इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। तब किम जोंग उन ने दावा किया था कि इस मिसाइल से वह अमेरिका के किसी भी शहर को निशाना बना सकता है। उत्तर कोरिया ने पिछले कुछ वर्षों में सॉलिड फ्यूल मिसाइलों का बड़ा जखीरा खड़ा कर दिया है। उत्तर कोरिया के पास ऐसी मिसाइलें हैं, जो किसी भी गाड़ी, जहाज या पनडुब्बी से दागी जा सकती हैं। उत्तर कोरिया हाइपरसोनिक मिसाइल पर पिछले तीन साल से काम कर रहा था. अब उसने यह बना लिया है। उसका सफल परीक्षण भी कर लिया है।
इस मिसाइल के ऊपर लगा हाइपरसोनिक ग्लाइड वॉरहेड 101 किलोमीटर की ऊंचाई पर जाने के बाद रॉकेट से अलग हो गया। इसके बाद उसने 1000 किलोमीटर की दूरी पूरी की. यह दूरी उसने साउंड की स्पीड से पांच गुना ज्यादा गति से हासिल की। यह दक्षिण कोरिया और जापान के बीच समंदर में जाकर गिर गया। जापान और दक्षिण कोरिया ने भी कहा कि इस मिसाइल ने 600 किलोमीटर उड़ान भरी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...