Google Analytics Meta Pixel राजधानी SSP संतोष सिंह ने 6 गुड सेमेरिटंस को किया सम्मानित.. - Ekhabri.com

राजधानी SSP संतोष सिंह ने 6 गुड सेमेरिटंस को किया सम्मानित..

रायपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम एवं घायलों को त्वरित उपचार में मदद उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटंस अर्थात नेक इंसान को हर माह प्रोत्साहित व पुरस्कृत किया जा रहा हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा आज ऐसे सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित सहायता पहुंचा कर जान बचाने वाले 06 गुड सेमेरिटंस को निवास कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ओमप्रकाश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह एवं सड़क सुरक्षा सेल के स्टाफ कमलेश कुमार वर्मा, मुकेश वर्मा एवं राजकुमार साहू आदि उपस्थित रहे।बता दें कि भारत देश में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में लगभग डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु होती है, जिसका प्रमुख कारण घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता नही मिलने के कारण होता है। सड़क दुर्घटना के दौरान 30 मिनट का समय गोल्डन आवर कहलाता है। इस दौरान यदि घायल व्यक्ति को किसी भी प्रकार से हास्पिटल तक पहुंचा दिया जाता है या फिर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा दिया जाता है तो घायल की जान बचाई जा सकती है। किन्तु अधिकांश सड़क दुर्घटनों में लोगों द्वारा बार बार पेशी जाना पड़ेगा व पुलिस द्वारा बार बार पूछताछ के लिए आना पडे़गा परेशानी होगी सोचकर मोबाइल फोन से विडियों फोटो बना लिया जाता है, किन्तु घायल की जान बचाने हेतु कोई उपाय नही किया जाता जिससे घायल व्यक्ति त्वरित उपचार के अभाव में तड़प-तड़प कर दम तोड़ देता है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटना में घायल को त्वरित सहायता पहुंचाने हेतु गुड सेमेरिटंस का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने एवं घायल को त्वरित सहायता पहुंचाकर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटंस को प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने हेतु उपस्थित कराने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज रायपुर जिले में घटित विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटंस को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा मोंमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही इनका फोटो पिछले माह की तरह बड़े-बड़े होर्डिंग में शहर में विभिन्न प्रमुख जगहों पर लगाया गया है।

माह अप्रैल में सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटंस निम्नलिखित है:-

01.मनोहर वरवानी पिता रमेश वरवानी, उम्र-40 वर्ष निवासी महावीरनगर रायपुर, थाना तेलीबांधा द्वारा दिनांक 13 मार्च 2024 को तेलीबांधा थाना के सामने घटित सड़क दुर्घटना में घायल हुए दुष्यंत अनंत पिता मानसिंह अनंत निवासी चीचा नवा रायपुर को तत्काल 108 एम्बुलेंस बुलाकर जिला हास्पिटल पहुॅचाकर भर्ती कराकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

  1. जसबीर सिंह पिता मलकीत सिंह उम्र-37 वर्ष, निवासी श्याम नगर तेलीबांधा रायपुर थाना तेलीबांधा द्वारा दिनांक 22 मार्च 2024 को उद्योग भवन के सामने चौक, रिंग रोड 01 में घटित सड़क दुर्घटना में घायल अमरनाथ खूंटे पिता गनपत खूंटे उम्र-23 साल को 108 एम्बुलेंस बुलाकर जिला हास्पिटल रायपुर पहुचाकर उनकी जान बचाई।

  2. हितेश साहू पिता ईश्वरी साहू, उम्र-28 वर्ष, ग्राम फुंडहर थाना तेलीबांधा के द्वारा दिनांक 20 मार्च 2024 को ग्रेंड नीलम होटल व्हीआईपी रोड के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल टेमरी निवासी को स्वयं के कार से मेकाहारा हास्पिटल पहुॅचाया एवं दिनांक 01 अप्रेल 2024 को मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब के पास सड़क दुर्घटना में घायल विनायक चंद्राकर पिता लक्ष्मीनारायण चंद्राकर को स्वयं के कार से जिला हास्पिटल पहुॅचाकर जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी ।

04 ढिलेन्द्र कुमार सेन पिता लच्छी राम सेन, उम्र-52 वर्ष, सिलतरा, थाना धरसींवा के द्वारा दिनांक 02 अप्रेल 2024 को ग्राम भूमिया एवं सांकरा के मध्य मोसा. एवं सायकल में हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मोटर सायकल एवं सायकल चालक को डायल 112 वाहन के माध्यम से सीएचसी धरसींवा पहुॅचाया जिसमें मोसा. चालक की जान बचाया जा सका।

05.रोमा राय कुर्रे पिता राजकुमार कुर्रे, ग्राम छछानपैरी, थाना मुजगहन के द्वारा दिनांक 25.03.2024 को ग्राम छछानपैरी के पास एक्टिवा एवं मो.सा. में हुए सड़क दुर्घटना में डायल 112 वाहन के माध्यम से घायल को वी.वाय हास्पिटल पहुॅचाकर उनकी जान बचाया।

06.सोना राम बंजारे पिता छोटे लाल बंजारे, शिक्षक कालोनी थाना तिल्दा के द्वारा दिनांक 26.03.2024 को ग्राम लखना के पास स्वयं से अनियंत्रित होकर गिरे मोसा. चालक एवं सवार व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस बुलाकर साथ में जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमगा ले जाकर भर्ती कराया।

उपरोक्त सभी छः गुड सेमेरिटन को घायलों की मदद करने के लिए सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार से घायलों की सहायता करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *