Google Analytics Meta Pixel न्यायधानी में पीलिया का प्रकोप...चार दिनों में मिले 25 से अधिक मरीज - Ekhabri.com

न्यायधानी में पीलिया का प्रकोप…चार दिनों में मिले 25 से अधिक मरीज

निगम और स्वास्थ्य विभाग एक दूसरे पर लगा रहे आरोप प्रत्यारोप
निगम कह रहा पानी साफ
अमृत मिशन के दूषित पानी से फैला पीलिया : स्वास्थ्य विभाग

बिलासपुर  | तारबाहर क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक पीलिया के मरीज मिलने के बाद अब नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक दूसरे पर बीमारी फैलने को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अमित मिशन के दूषित जल से पीलिया फैलने का दावा कर रहे हैं वही नगर निगम अधिकारी पानी के साफ होने का हवाला देकर दूषित भोजन को इसका कारण बता रहे हैं।सीएमएचओ डॉ प्रभात श्रीवास्तव ने बताया की ताबाहर क्षेत्र में पिछले चार दिनों में करीब 25 से अधिक पीलिया के मरीज सामने आ चुके हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद नगर निगम ने सफाई करने के साथ लार्वा छिड़काव और पेय जल पाइपलाइन का कनेक्शन बदला था। स्वास्थ्य विभाग ने भी तारबाहर क्षेत्र में घर-घर पीलिया से बचाव के लिए टेबलेट और अन्य दवाइयां का वितरण भी किया। अब इस पीलिया बीमारी के फैलाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम द्वारा सप्लाई किया जा रहे अमृत मिशन पाइपलाइन के पानी पर सवाल उठाया है अमित मिशन की पाइपलाइन से सप्लाई के कारण ही पीलिया फैलने का दावा सीएमएचओ ने किया है।

इस मामले में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अनुपम तिवारी का कहना है कि क्षेत्र में सप्लाई हो रही पानी की जांच कर ली गई है पानी दूषित नहीं है और पीने के योग्य है। तारबाहर क्षेत्र में पीलिया फैलने का मुख्य कारण दूषित भोजन है। जहां पीलिया फैला है वहां कुछ दिन पूर्व शादी समारोह के लिए खुली नाली के पास भोजन पकाया गया था और इसी के कारण पीलिया फैला है। ऐसा नहीं है कि तारबाहर क्षेत्र में जल जनित बीमारी फैलने का या पहला मामला है इससे पहले भी यहां डायरिया फैल चुका है। बहरहाल पीलिया फैलने के कारणों का पता नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब तक नहीं लगा पाए हैं।

Read Also  मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं की प्रगति पर कड़ा फोकस  

रोग के लक्षण –

ए प्रकार के पीलिया और नान ए व नान बी तरह के पीलिया रोग की छूत लगने के तीन से छः सप्‍ताह के बाद ही रोग के लक्षण प्रकट होते हैं।
बी प्रकार के पीलिया (वायरल हैपेटाइटिस) के रोग की छूत के छः सप्‍ताह बाद ही रोग के लक्षण प्रकट होते हैं।

पीलिया रोग के कारण है –

रोगी को बुखार रहना।
भूख न लगना।
चिकनाई वाले भोजन से अरूचि।
जी मिचलाना और कभी कभी उल्टियॉं होना।
सिर में दर्द होना।
सिर के दाहिने भाग में दर्द रहना।
आंख व नाखून का रंग पीला होना।
पेशाब पीला आना।
अत्‍यधिक कमजोरी और थका थका सा लगना

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *