मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से शतक लगाने वाले ‘सत्या’ अभिनेता ने अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि ‘भैया जी’ बॉक्स ऑफिस पर भौकाल नहीं मचा पाई। फिल्म रिलीज के पहले दिन से टिकट काउंटर पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है।
‘भैया जी’ फुल टू मसाले से भरपूर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस मूवी के एक्शन सीन्स में मनोज बाजपेयी ने अपना दमखम दिखाया है। मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रज़ा इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं और सिर्फ एक बंदा काफी है फेम डायरेक्टर अपूर्व सिंह कार्की ने इसे निर्देशित किया है। ‘भैया जी’ भले ही मनोज बाजपेयी के लिए बेहद खास फिल्म हो, लेकिन इस फिल्म के कलेक्शन ने एक्टर की रातों की नींद उड़ाई हुई हैं। दरअसल ‘भैया जी’ बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से कमाई कर रही है और रिलीज के सात दिन बाद भी 10 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है।
‘भैया जी’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 1.35 करोड़ से खाता खोला था। दूसरे दिन फिलम ने 1.75 करोड़ कमाए। तीसरे दिन 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया तो चौथे दिन ‘भैया जी’ की कमाई 90 लाख रही। वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 85 लाख का कलेक्शन किया। छठे दिन ‘भैया जी’ का कारोबार 77 लाख रुपये रहा। वहीं, अब फिल्म की रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘भैया जी’ ने रिलीज के 7वें दिन 8.16 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ ‘भैया जी’ का 8 दिनों का कुल कलेक्शन 8.16 करोड़ हो गया है। ‘भैया जी’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बेहद धीमी रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो रहा है और ये आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई है। वहीं इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज हो रही है। इस फिल्म का काफी बज है। ऐसे में पहले से मुट्टीभर कमाई के लिए तरस रही ‘भैया जी’ के लिए मिस्टर एंड मिसेज माही बड़ा खतरा साबित हो सकती है।
बता दें कि अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित ‘भैया जी’ एक बदले की कहानी पर बेस्ड फिल्म हैं। इस फिल्म में जोया हुसैन, सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा, रमा शर्मा भी अहम भूमिका में हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...