रायपुर, 08 जुलाई 2024/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के अनुसार, एक जून 2024 से अब तक राज्य में 196.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से 08 जुलाई 2024 की सुबह तक रिकॉर्ड की गई वर्षा के आधार पर कोरबा जिले में सर्वाधिक 329.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 94.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 135.5 मिमी, बलरामपुर में 222.4 मिमी, जशपुर में 188.4 मिमी, कोरिया में 175.7 मिमी, और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 138.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम रिपोर्ट
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 169.9 मिमी, बलौदाबाजार में 244.4 मिमी, गरियाबंद में 168.6 मिमी, महासमुंद में 166.0 मिमी, धमतरी में 169.5 मिमी, बिलासपुर में 284.0 मिमी, मुंगेली में 238.3 मिमी, रायगढ़ में 263.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 149.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 219.7 मिमी, सक्ती में 207.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 270.7 मिमी, दुर्ग में 118.6 मिमी, कबीरधाम में 187.7 मिमी, राजनांदगांव में 164.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 164.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 140.3 मिमी, बालोद में 164.2 मिमी, बेमेतरा में 112.5 मिमी, बस्तर में 238.8 मिमी, कोण्डागांव में 139.8 मिमी, कांकेर में 179.7 मिमी, नारायणपुर में 204.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 191.2 मिमी, सुकमा में 327.8 मिमी, और बीजापुर में 316.1 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...