बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) एबीपी आनंद, रिपब्लिक टीवी और टीवी9 जैसे न्यूज चैनलों का बॉयकॉट करेगी। इसके बाद, टीएमसी के किसी भी प्रवक्ता को इन चैनलों के डिबेट शो में शामिल नहीं किया जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि यह निर्णय उन चैनलों के खिलाफ लिया गया है, जो प्रोपगेंडा आधारित एंटी-बंगाल एजेंडा चला रहे हैं। टीएमसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर इस बारे में प्रेस रिलीज भी जारी की है।
ममता बनर्जी का यह फैसला आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या की घटना के मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर लिया गया है। 9 अगस्त को मेडिकल कॉलेज के सेमीनार हॉल में इस डॉक्टर की लाश मिली थी। कोलकाता पुलिस ने हत्या और रेप के आरोप में सिविल वालंटियर संजय राय को गिरफ्तार किया था, और घटनास्थल से उसका ब्लूटूथ ईयरफोन भी बरामद किया गया था। हालांकि, कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस की जांच को धीमा मानते हुए मामले को सीबीआई को सौंप दिया है। सीबीआई अब इस मामले की जांच कर रही है।
इस ट्रेनी डॉक्टर रेप केस ने देशभर में काफी चर्चा बटोरी है और मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार राज्य सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। टीएमसी ने सीबीआई जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की गिरफ्तारी के बावजूद सीबीआई अभी तक कोई महत्वपूर्ण खुलासा नहीं कर सकी है। पार्टी का आरोप है कि सीबीआई बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है और केवल सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
टीएमसी ने यह भी कहा कि बीजेपी मीडिया को मैनेज कर रही है और सीबीआई का इस्तेमाल भी कर रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी राज्य में अराजकता फैलाने में लगी हुई है और मीडिया हाउस अपने दिल्ली के आकाओं के इशारे पर प्रोपगेंडा फैला रहे हैं। इसलिए, टीएमसी ने तय किया है कि उसके प्रवक्ता अब इन चैनलों के डिबेट शो में शामिल नहीं होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...