मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में रामसेतु मार्ग का किया लोकार्पण,49.98 करोड़ की लागत से तैयार हुआ मार्ग, अरपा नदी संरक्षण और विकास के लिए नई पहल - Ekhabri.com
बिलासपुर, 23 नवंबर 2024 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के रिवर व्यू पर बने रामसेतु मार्ग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर लेजर शो और आतिशबाजी के जरिए लोकार्पण का जश्न मनाया गया। साथ ही, दीप महोत्सव के तहत अरपा नदी में 10 हजार दीपक प्रवाहित किए गए।
रामसेतु मार्ग को अरपा उत्थान और तट संवर्धन प्रोजेक्ट के तहत 49.98 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यह मार्ग फुटपाथ, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, रिटेनिंग वॉल और सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों से सुसज्जित है। इसके उद्घाटन से नेहरू चौक से गोल बाजार और शनिचरी बाजार जाने के लिए एक सुगम वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अरपा केवल एक नदी नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धारा है। नदी के संरक्षण और विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अरपा के दोनों किनारों पर लगभग दो किलोमीटर की फोर लेन सड़क बनाई जा रही है, जिससे शहर के गंदे पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने का प्रबंध किया गया है। इससे नदी को प्रदूषण से बचाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर घोषणा की कि बिलासपुर में मल्हार महोत्सव को फिर से शुरू किया जाएगा और इसके लिए 20 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने के नाते, राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...