वैश्विक व्यापार युद्ध की बढ़ती आशंकाओं ने शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार को झकझोर दिया। बीएसई सेंसेक्स 930.67 अंक (1.22%) की भारी गिरावट के साथ 75,364.69 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 1,054.81 अंक तक टूटकर 75,240.55 के निचले स्तर पर पहुंचा। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 345.65 अंक (1.49%) फिसलकर 22,904.45 पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 382.2 अंक नीचे 22,867.90 तक लुढ़का।
विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टूब्रो, इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली ने बाजार की निराशा को गहरा किया। टाटा स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा 8.59% की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, इंफोसिस और एनटीपीसी जैसे शेयर भी लाल निशान में रहे।
कुछ कंपनियों जैसे बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयरों में बढ़त देखी गई। व्यापक बाजार में भी मंदी का असर दिखा, बीएसई मिडकैप सूचकांक 3.08% और स्मॉलकैप सूचकांक 3.43% नीचे बंद हुआ।
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने बताया, “वैश्विक बाजारों में गिरावट और ट्रंप की टैरिफ नीति से उत्पन्न अनिश्चितता ने भारतीय बाजार को प्रभावित किया। विभिन्न क्षेत्रों में 2-6% तक की गिरावट देखी गई।” उन्होंने कहा कि धातु और तेल शेयरों में तेज गिरावट मंदी की आशंकाओं और मांग में कमी के संकेत दे रही है। निवेशकों को डर है कि यह नीति वैश्विक मंदी को बढ़ावा दे सकती है और अमेरिका सहित अन्य अर्थव्यवस्थाओं में मुद्रास्फीति को हवा दे सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...