रायपुर : राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने एक कपड़ा कारोबारी को शेयर ट्रेडिंग और निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 2 करोड़ 66 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार बना लिया। पीड़ित कारोबारी ने गूगल पर “बीएन राठी सिक्योरिटीज” नाम की कंपनी का विज्ञापन देखकर एक फर्जी वेबसाइट पर भरोसा किया और धीरे-धीरे अपनी पूरी पूंजी ट्रांसफर कर दी। यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।
ऐसे फंसे कारोबारी हेमंत जैन ठगों के जाल में
पीड़ित हेमंत कुमार जैन (43 वर्ष), निवासी महेश कॉलोनी, गुढ़ियारी ने बताया कि 25 फरवरी 2025 को उन्होंने गूगल पर बीएन राठी सिक्योरिटीज का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में निवेश पर दोगुना-तिगुना मुनाफा मिलने का दावा किया गया था। वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां अलग-अलग नंबरों से बात कर उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया गया।
डेढ़ महीने में डूब गए करोड़ों रुपये
हेमंत जैन ने 12 मार्च से 30 अप्रैल 2025 के बीच कुल 2.66 करोड़ रुपये अलग-अलग किश्तों में विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर एक आईडी बनाई गई, जिसमें उन्हें फर्जी मुनाफा दिखाया गया। ठगों ने बार-बार भरोसा जीतकर अधिक निवेश के लिए उकसाया।
बाद में जब कंपनी के प्रतिनिधियों ने कॉल उठाना बंद कर दिया और एक नया व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होने का बहाना लेकर सामने आया, तो हेमंत को ठगी का शक हुआ। इसके बाद उसे 12.5 लाख रुपये और निवेश करने पर 5 करोड़ रुपये का लालच भी दिया गया।
हैदराबाद जाकर हुआ बड़ा खुलासा
शक गहराने पर हेमंत जैन हैदराबाद स्थित कथित कंपनी के ऑफिस पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि और भी लोग इस तरह की ठगी का शिकार हो चुके हैं। ठगे जाने का अहसास होते ही उन्होंने गुढ़ियारी थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
12 लाख रुपये होल्ड, जांच जारी
गुढ़ियारी थाना प्रभारी के.के. कुशवाहा ने बताया कि कारोबारी की शिकायत पर साइबर ठगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान अब तक जिन बैंक खातों की जानकारी मिली है, उनमें से करीब 12 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं। फिलहाल साइबर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...