रायपुर, 21 अक्टूबर 2025।पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज माना स्थित चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों गणमान्य अतिथियों ने शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया और शहीदों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने परिजनों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किए।
राज्यपाल बोले – शहीदों का त्याग हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस जवानों का साहस, अनुशासन और समर्पण समाज के लिए सतत प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि पुलिस के परिश्रम से ही नागरिक आज शांति और विश्वास के माहौल में जीवन जी पा रहे हैं।
नक्सल प्रभावित इलाकों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने दृढ़ इच्छाशक्ति और निष्ठा से नक्सलवाद की चुनौती का सामना किया है, जिसके परिणामस्वरूप अब इन क्षेत्रों में शांति और विकास का वातावरण मजबूत हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राज्य पूरी तरह नक्सल समस्या से मुक्त होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा – पुलिस की निष्ठा से संभव हुआ राज्य में विश्वास और शांति
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 21 अक्टूबर का यह दिन उन वीर जवानों की स्मृति का प्रतीक है, जिन्होंने देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल कठिन परिस्थितियों में चौबीसों घंटे जनता की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। नक्सलवाद के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस ने अभूतपूर्व साहस का परिचय दिया है और अब नक्सल प्रभावित इलाकों में तीव्र विकास कार्य चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और यह हमें कर्तव्य, अनुशासन एवं समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा – शहीदों की स्मृति चिरस्थायी करने का निर्णय
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में हमारे जवान अदम्य साहस के साथ नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शहीद परिवारों की सहायता और स्मृति को संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि शहीद जवानों की स्मृतियों को सहेजने के लिए विशेष स्मारिका प्रकाशन का निर्णय लिया गया है। साथ ही शहीद परिवारों की सहायता हेतु आईजी और एसपी कार्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।
कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, संभाग आयुक्त महादेव कांवरे, आईजी अमरेश मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, जवान और शहीद परिवार उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...