सरगुजा। जिस पार्क को हिरणों का सुरक्षित घर माना जाता था, उसी संजय गांधी वन जीव पार्क में देर रात एक भयावह नरसंहार हुआ। आवारा कुत्तों के झुंड ने पार्क में घुसकर 15 हिरणों और एक कोटरी (कोटर प्रजाति) को क्रूरता से मार डाला।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महज दो दिन पहले ही 14 हिरण इसी तरह कुत्तों के हमले में मारे गए थे। इसके बावजूद वन विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया और सुरक्षा इंतजाम नहीं बढ़ाए। नतीजा, कल फिर 15 और एक कोटरी की जान चली गई।
वन विभाग के भारी-भरकम अमले की सैलरी हर महीने जमा होती है, लेकिन जंगली जानवरों की सुरक्षा के नाम पर केवल फाइलें घूम रही हैं। पार्क की कमजोर दीवारें आवारा कुत्तों को बार-बार प्रवेश का मौका दे रही हैं, और विभाग बेखबर बना हुआ है।
आम आदमी पार्टी के नेता ने आरोप लगाया कि वन विभाग साक्ष्य छुपाने की कोशिश कर रहा है और हो सकता है कि अधिकारियों या उनके करीबियों का इसमें हाथ हो। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जोर देकर कहा कि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
मौके पर पहुंचे वन मंडल अधिकारी अभिषेक जोगवत ने बताया कि SDO की अध्यक्षता में जांच दल गठित किया गया है और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल कोई विभागीय कार्रवाई, निलंबन या मेमो नहीं हुआ है।
अब सवाल उठता है—क्या संजय गांधी वन जीव पार्क वास्तव में हिरणों का संरक्षण केंद्र है या आवारा कुत्तों का शिकारगाह? और क्या वन विभाग जानवरों की सुरक्षा करता है या सिर्फ अपनी सैलरी और कुर्सी बचाने में लगा है?
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...