रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लगातार लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। आना वाले समय में मौसम विभाग का यह अनुमान है कि गर्मी और बढ़ सकती है। आपको बता दे की बारिश को लेकर जो सिस्टम राज्य में तैयार हुआ था उसका प्रभाव अब काम हो गया है, यही कारण है कि अब बारिश की उम्मीद नहीं है। वही गर्मी और तापमान लगातार बढ़ेगा जिससे लोगों को उमस महसूस होगी। साथ ही हीट वेव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है। अनुमान यह भी लगाया गया है कि, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है और आने वाले 4 दिनों में यह 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि, कुछ स्थानों बिजली गिरने और हल्की वर्षा की संभावना भी बनी हुई है। हीट वेव्स के चलते लोगों को यह कहा जा रहा है कि घरों से बाहर निकालने के पहले सावधानी रखें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह समझाइए दी गई है कि गर्मी में निकलने के साथ अधिक से अधिक पानी पिए। सामान्य भोजन करें और लू से बचने के लिए कपड़ा बांधकर घर से बाहर निकले।










