Google Analytics Meta Pixel रमन सरकार में विभागों के बजट का साइज कमीशन के अनुसार तय होता था : धनंजय - Ekhabri.com

रमन सरकार में विभागों के बजट का साइज कमीशन के अनुसार तय होता था : धनंजय

रायपुर। भाजपा प्रवक्ता व पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत को हवा हवाई बात करने की आदत है। धरातल का उन्हें तनिक भी ज्ञान नहीं रहता है। पीडब्ल्यूडी के बजट पर सवाल खड़े कर रहे पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत को अपने कार्यकाल को याद करना चाहिए। उस दौरान बजट का आकार बढ़ाकर कैसे भारी कमीशनखोरी भ्रष्टाचार किया गया था। ये छत्तीसगढ़ की जनता भूली नहीं है। वियतनाम के पुल को केलो नदी का पुल बताने वाले पूर्व मंत्री राजेश मूणत के काले कारनामे से छत्तीसगढ़ की जनता वाकिफ है। पीडब्ल्यूडी विभाग उस दौरान रमन मूणत के लिए काली कमाई का अड्डा था। उस दौरान की कई घटनाएं है। कागजों में ही कई पुल पुलिया सड़क बन जाते थे। पैसा भी खजाने से निकल जाता था। एक ही सड़क के नाम बदल बदलकर कई बार टेंडर किया जाता रहा। आर्थिक गड़बड़िया की गई। जिस निर्माण की अनुमानित लागत 5 करोड़ होती थी, वो टेंडर होने के बाद 10 करोड़ तक पहुंच जाता था। राजधानी का स्काई वाक जिसकी लागत लगभग 35 करोड़ थी, जो निर्माण शुरू होने के बाद विधानसभा चुनाव के आते तक 67 करोड़ तक पहुंच गया। एक्सप्रेस-वे 250 करोड़ का महाघोटाला जिसका पुलिया निर्माण पूरा होने के पहले टूटने लग गए। मूणत के कार्यकाल में एक जिले में बनी सड़क की तस्वीर खींचकर दूसरे जिले की सड़क बताकर भारी भ्रष्टाचार कमीशन खोरी की गई थी। राजेश मूणत झूठी तस्वीर शेयर कर वाहवाही लूटने का काम करते रहे,वो आज पीडब्ल्यूडी के बजट पर सवाल उठा रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...