रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने रानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना और लोकभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी रानी लक्ष्मी बाई को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने रानी लक्ष्मी बाई के वीरता भरे जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया और देश के लिए उनके बलिदान को हमेशा याद रखने की बात कही।










