Google Analytics Meta Pixel आत्महत्या करने वालों का यह होता है हश्र - Ekhabri.com

आत्महत्या करने वालों का यह होता है हश्र

नई दिल्ली। आजकल लोगों के अंदर धैर्य खत्म हो गया है. वे विपरीत हालातों से बहुत जल्दी परेशान हो जाते हैं और हर हाल में समस्या का जल्द से जल्द निवारण चाहते हैं. स्थितियां उनके अनुरूप न रहें तो या तो डिप्रेशन में चले जाते हैं या आवेश में आकर आत्महत्या कर लेते हैं. लेकिन अगर आपको लगता है कि आत्महत्या कर लेने से आपका छुटकारा कष्टों से छूट जाएगा, तो आप गलत हैं। गरुड़ पुराण में आत्महत्या करने वालों के हश्र के बारे में बताया गया है. इसे निंदनीय अपराध माना गया है और ईश्वर का अपमान बताया गया है. आत्महत्या करने वाला व्यक्ति मृत्यु के बाद और भी बुरी दशा में पहुंच जाता है, जहां वो न तो अपनों से कोई संपर्क कर पाता है और न ही किसी लोक में कोई स्थान पाता है. जानिए आत्महत्या को लेकर और क्या कहता है गरुड़ पुराण।
अधर में होती है आत्मा
गरुड़ पुराण के मुताबिक आत्महत्या करने वाले की आत्मा अधर में लटक जाती है. ऐसी आत्मा को तब तक दूसरा जन्म या कोई अन्य ठिकाना नहीं मिलता, जब तक कि उसका समय चक्र पूरा नहीं हो जाता है. कहते हैं मरने के बाद कुछ आत्माएं 10वें दिन व 13वें दिन में और कुछ आत्माएं 37 से 40 दिनों में शरीर धारण कर लेती हैं, लेकिन आत्महत्या या किसी घटना, दुर्घटना में मारे गए लोग जिनकी अकाल मृत्यु होती है, उन्हें तब तक शरीर नहीं मिलता जब तक कि उनका समय पूरा नहीं हो जाता।
प्रेत या पिशाच बन भटकती है आत्मा
यदि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की कोई इच्छा अधूरी रह गई है या वो गहरे तनाव के कारण ऐसा कर रहा है, तो ऐसी आत्मा को नया शरीर मिल जाना और भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में परेशान या अतृप्त आत्मा भूत, प्रेत या पिशाच योनि धारण कर भटकती रहती है. ये भटकाव तब तक रहता है, जब तक कि उनके मृत शरीर की निर्धारित आयु पूरी नहीं हो जाती. ऐसे में श्राद्ध, तर्पण और धार्मिक कार्य भी आसानी से आत्मा को भटकाव से मुक्ति नहीं दिला पाते.
मुक्ति का है ये मार्ग
अकाल मृत्यु से मरने वाले लोगों की आत्मा को भटकाव से मुक्ति दिलाने के लिए गरुड़ पुराण में कुछ उपाय बताए गए हैं. ऐसे में मरने वाले के परिजनों को मृत आत्मा के लिए तर्पण, दान, पुण्य, गीता पाठ, पिंडदान करना चाहिए. साथ ही अगर कोई इच्छा शेष है तो उस इच्छा को पूर्ण करना चाहिए. ऐसा लगभग तीन सालों तक करना चाहिए. इससे आत्माएं संतुष्ट हो पाती हैं और दूसरा शरीर धारण करने में सक्षम बन पाती हैं.
(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...