Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे, तो कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपके अपने अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण आपकी वेतन वृद्धि भी रुक सकती है। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आज आप लंबी दूरी की  यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए।

वृष राशि : आज का दिन आपको लिए मेहनत भरा रहेगा। आज यदि नौकरी में आपको कोई अहम कार्य सौंपा जाए, तो उसमें आपको कठिन परिश्रम करना होगा, तभी आप उसे पूरा कर पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि अपने किसी काम को लंबे समय के लिए टालेंगे, तो वह उनके लिए भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिसके कारण आपको अचानक से धन लाभ भी हो सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए भरपूर लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में थोड़ा बहुत लाभ होगा, जिसके कारण आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आज आपको किसी नए कार्य को करने का मौका मिले, तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना करें। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है।

कर्क राशि : आज आप अपने आपमें ही मस्त रहेंगे, जिसके कारण आपको किसी की चिंता नहीं होगी और आपके चारों ओर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन आज आपको कोई ऐसी सूचना प्राप्त हो सकती हैं, जिसके कारण आपके मन में निराशा होगी। आज सामाजिक कार्यक्रमों में जुड़े लोग सामाजिक मेलजोल को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता थोड़ी कम हाथ लगेगी।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई दुखद सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन व्यापार में धन लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपनी व अपने परिवार के सभी महत्वकांक्षाओ की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय यदि आज आप अपने किसी परिजन से मिलने जाएंगे, तो आपको उसमें किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आज आपको अपनी धीमी गति से चल रहे व्यापार के लिए भी किसी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। यदि ऐसा हो, तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा किसी प्रियजन सलाह लें।

तुला राशि : आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपका अपनी संतान से कोई वाद-विवाद पड़ेगा, जिसके कारण परिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कुछ व्यवसायिक समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिसके लिए आपको अपने भाई से भी सलाह लेनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, लेकिन आज आप अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे और अधिकारी की आज आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको अपने मन में निराशा जनक विचारों को आने से रोकना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

धनु राशि : आज का दिन आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने रोजमर्रा के कार्य में कतई कोताही नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को भी आज लाभ होगा। आज आप अपने  किसी परिवार के सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता से कुछ भविष्य के जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। महिला सहकर्मियों को आज धन लाभ अधिक मिल सकता है, लेकिन महिलाएं किसी गलतफहमी का शिकार बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी व्यक्ति से उधार लेना पड़ सकता है, जिसे आप समय से उतार पाने में सफल रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई कार्य सौंपा जाएगा, जिससे उन्हें जल्दबाजी मे नहीं करना है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, वह अवश्य पूरे होंगे। आज आपको सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा, लेकिन फिर भी आपके मन में संतोष बना रहेगा। आज आप अपने कुछ पुराने कर्ज को उतारने में भी सफल रहेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज आपका सारा दिन व्यवसाय की उधेड़बुन में व्यतीत होगा, जिसके कारण आपको सायंकाल के समय थकान का अनुभव होगा और आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज यदि संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी, तो उसमें उनको जीत अवश्य मिलेगी। आज का दिन आपकी मनोकामना पूर्ति करने के लिए रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...