यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस ने परमाणु युद्ध की चेतावनी दी है। इसके साथ ही रूस ने पोलैैंड को गैस सप्लाई भी रोक दी है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दावा किया है कि यूक्रेन तीसरे विश्व युद्ध के लिए भड़का रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में परमाणु युद्ध के खतरे को कमतर आंका नहीं जाना चाहिए। सर्गेई ने यह आरोप लगाया कि यूक्रेन को हथियार दे रहे पश्चिमी देश और नाटो रूस के खिलाफ छद्म युद्ध लड़ रहे हैं। इधर, यूक्रेन पर रूस के हमले को दो महीने पूरे हो गए। रूसी सेना अब पूर्वी यूक्रेन को निशाना बना रही है। इस इलाके में हवाई हमलों के साथ ही मिसाइलें भी दागी जा रही हैं।
निजी ब्राडकास्टर पोलसैट न्यूज और ओनेट डाट पीएल वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से कहा कि यमल करार के तहत पोलैैंड को रूसी गैस की सप्लाई हो रही थी, जिस पर रोक लगा दी गई है। गैजप्रोम से दीर्घकालिक अनुबंध के तहत गैस खरीदने वाली कंपनी पीजीएनआइजी एसए ने इस खबर पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। इस अनुबंध की अवधि इस साल के खत्म हो रही है।
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, रूसी विदेश्ा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सर्गेई ने एक इंटरव्यू में कहा कि नाटो सेना हथियार उपलब्ध कराकर आग में घी डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘ऐसा प्रतीत होता है कि पश्चिम चाहता है कि यूक्रेन युद्ध जारी रहे।” सर्गेई ने यूक्रेनी नेताओं पर आरोप लगाया कि वे नाटो को युद्ध में शामिल होने के लिए कहकर रूस को उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘नाटो प्रभावी रूप से रूस के साथ युद्ध में शामिल है और पर्दे के पीछे से हथियार मुहैया करा रहा है। हर कोई यही कह रहा है कि हम किसी भी स्थिति में तीसरे विश्व युद्ध की अनुमति नहीं दे सकते।” सर्गेई के इस बयान के जवाब में यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा, ‘रूस हमारे देश का समर्थन कर रही दुनिया को डराने की आखिरी उम्मीद खो चुका है। इसलिए वह तीसरे विश्व युद्ध के खतरे की बात कर रहा है। इसका मतलब है कि रूस को यूक्रेन में हार का आभास है।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...