Google Analytics Meta Pixel राजभवन में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर भव्य ‘स्वागत समारोह’ का आयोजन - Ekhabri.com

राजभवन में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर भव्य ‘स्वागत समारोह’ का आयोजन

  • प्रदेश के विशिष्ट जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिल



रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश के विशिष्ट जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही राज्यपाल ने भी विशिष्ट अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

 समारोह में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सांसद सुनील सोनी, विधायक सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव ठाकुर, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्यपाल से आज पुलिस पदक प्राप्त पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने सभी पुलिस पदक प्राप्त अधिकारियों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया और उनका उत्साह बढ़ाया।


राज्यपाल सुश्री उइके से अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कश्यप को शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने आकर्षि कश्यप को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगली बार अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश का गौरव बढ़ाना।


स्वागत समारोह में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव द्वय रेणु जी पिल्ले, सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, रेरा के चेयरमेन विवेक ढांढ, विशेष पुलिस महानिदेशक संजय पिल्ले, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, सचिव डी.डी. सिंह, पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुशील त्रिवेदी, पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह, सचिव अलरमेल मंगई डी., सचिव अम्बलगन पी., छत्तीसगढ़ ओड़िशा सब एरिया के कमाण्डर विग्नेश मोहंती, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, पद्मश्री से सम्मानित भारती बंधु, मदन चौहान, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी विश्वविद्यालय की कमला बहन, भारोत्तोलक रूस्तम सारंग, अजयदीप सारंग, वीणा शेन्द्रे उपस्थित थे। साथ ही समारोह में राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के उपसचिव दीपक अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहायद्वय सिद्धार्थ सिंह एवं सूरज सिंह परिहार, नियंत्रक हरवंश मिरी, सेना के वरिष्ठ अधिकारीगण, मीडिया प्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...