सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी सिंगिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अरिजीत को देश-विदेश में खूब प्यार मिलता है। कोरोना के बाद पिछले हफ्ते अबु धाबी में अरिजीत के कंसर्ट का आयोजन किया गया। सिंगर के गानों पर नाचते हुए लोगों ने खूब प्यार लुटाया, लेकिन कंसर्ट के दौरान अरिजीत ने कुछ ऐसी बातें कर दीं जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पाकिस्तानी गानों और सिंगर्स की प्रशंसा करते हुए अरिजीत ने कई सवाल उठाए।
अरिजीत ने कहा कि मेरा एक सवाल है। हालांकि यह सवाल गलत है, विवादास्पद है, लेकिन फिर भी मैं पूछना चाहता हूं क्योंकि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं ज्यादा खबरों को फॉलो नहीं करता, लेकिन मुझे एक बात बताइए कि क्या भारत में पाकिस्तानी संगीत पर प्रतिबंध लगा हुआ है? इसके साथ ही अरिजीत ने कुछ पाकिस्तानी गायकों के लिए अपने विचार भी पेश किए। सिंगर ने कहा- पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम मेरे पसंदीदा सिगर्स में से एक हैं। राहत फतेह अली खान और शफकत अमानत अली भी मुझे बेहद पसंद हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में दोनों देश इस क्षेत्र में साथ मिलकर काम करेंगे।
बता दें अरिजीत ने खैरियत, अगर तुम साथ हो, हमदर्द, तेरा यार हूं मैं, वफा ने बेवफाई, तुम ही हो और फिर मोहब्बत जैसे कई हिट गाने गाए हैं, जिन्हें लोगों ने दिल खोल कर प्यार दिया। ये आज भी लोगों की जुबान पर है।
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...