रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ग्राम माठ रवाना होने से पहले पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कार दिखाने के प्रश्न पर बड़ा बयान दिया है. कहा – ‘लोगों को सिद्धियां मिलती हैं। रामकृष्ण परमहंस और भगवान बुद्ध इसके उदाहरण हैं। सिद्धियों से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए, ये जादूगरों का काम है. ये उचित नहीं है। सिद्धियों का प्रयोग चमत्कार दिखाने में नहीं करना चाहिए, ऋषि-मुनियों ने भी कहा है। चंगाई सभा में भी यहीं चमत्कार है। इससे जड़ता आती है। धर्म बचाने का ठेका लेने वाले धोखे में हैं।
बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बीते कुछ दिनों से विवादों मे हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने के तमाम आरोप लग रहे हैं. लेकिन इस बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अब बाबा रामदेव का समर्थन मिल चुका है. स्वामी रामदेव ने कहा है, “कुछ पाखंडी धीरेंद्र शास्त्री पर टूटकर पड़े हैं और पूछ रहे हैं कि बालाजी की कृपा क्या है, हनुमान जी की कृपा क्या है?”
स्वामी रामदेव ने कहा है, “जिन्हें बाहर की आंखों से देखना हो, वो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पूछें, लेकिन जिन्हें तर्क-वितर्क करना हो, वो रामभद्राचार्य जी के पास आ जाओ और चमत्कार देखना हो, तो इनके शिष्य धीरेंद्र शास्त्री के पास चले जाओ.” बाबा रामदेव ने कहा, “मैं मीडिया के लोगों को ज्यादा फोन नहीं करता, लेकिन कहना चाहता हूं कि सब जगह पाखंड मत ढूंढो, ये सच है जो दिख रहा है और जो आंखों से दिख रहा है, वो एक प्रतिशत है. आप लोग सनातन को आगे बढ़ाने के लिए काम करें.”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...