रघुनाथनगर में खुलेगा कॉलेज : वाड्रफनगर में मिनी स्टेडियम और अपर कलेक्टर के लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा

जनता की शिकायत पर पटवारी निलंबित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथनगर में लोगों से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर युवाओं की मांग पर रघुनाथनगर में कॉलेज खोलने, वाड्रफनगर में मिनी स्टेडियम और अपर कलेक्टर के लिंक कोर्ट प्रारंभ करने के साथ ही रघुनाथनगर में तालाब निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर की चौपाल में आम नागरिकों की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वाड्रफनगर तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी पन्नेलाल सोनवानी को निलंबित करने के निर्देश दिए। पटवारी के खिलाफ किसानों से रिश्वत लेने की शिकायतें की गई थी। मुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। नई एक्सरे मशीन से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मराजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर के तहसील कार्यालय और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का भी निरीक्षण किया।
गिल्ली-डंडा पर आजमाया हाथ
स्कूल के बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उनके संग पारंपरिक लोक खेलों में हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ गिल्ली-डंडा, पिट्ठुल, बाटी खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री जब कक्षा में पहुंचे तो बच्चों ने उनसे उत्सुकतावश सवाल किए। मुख्यमंत्री ने बड़ी तसल्ली से सारे सवालों के जवाब दिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वहां इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने रघुनाथनगर स्वास्थ्य केंद्र में नई एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में प्रसूता श्रीमती प्रभादेवी को जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत 1400 रूपए का चेक एवं उनकी नवजात बेटी का जन्म प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।
तहसील कार्यालय का निरीक्षण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी तहसीलदार से राजस्व प्रकरणों और उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद रघुनाथनगर तहसील का गठन किया गया है। इस कार्यालय के नव निर्मित भवन का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। तहसील के गठन के लिए रघुनाथनगर के नागरिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उनके साथ थे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

आज खत्म होगा कवासी लखमा का ‘वनवास’! जेल की सलाखों से बाहर निकलकर क्या करेंगे बस्तर के कद्दावर नेता?

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *