# Ekhabri.com > Latest daily top breaking news in Hindi. Raipur, Chhattisgarh, India. E-Samachar only at E-khabri.com ## Posts - [Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले](https://ekhabri.com/breaking-news-major-decisions-including-uniform-civil-code-in-chhattisgarh-state-cabinet-meeting/):   रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं, सैनिकों, उद्योग और खनन क्षेत्र से जुड़े बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई।    समान नागरिक संहिता पर समिति गठन   कैबिनेट ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति के गठन को मंजूरी दी है। यह समिति नागरिकों, संगठनों और विशेषज्ञों से […] - [बिहार में सम्राट युग का शुभारंभ, सम्राट चौधरी ने ली 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, इन दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ](https://ekhabri.com/the-dawn-of-the-samrat-era-in-bihar-samrat-choudhary-sworn-in-as-the-24th-chief-minister-two-deputy-cms-also-take-oath/): पटना। Samrat Choudhary Oath Ceremony: बिहार में आज एक नए युग का शुभारंभ होने जा रहा है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद वे बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बन गए हैं। सम्राट चौधरी ने आज बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने सम्राट को सीएम पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ केवल दो वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई। जो जेडीयू कोटे से उपमुख्यमंत्री हैं, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव हैं।   Samrat Choudhary Oath Ceremony: बता दें कि, […] - [फ्री राशन सिस्टम में बड़ा बदलाव…अब चेहरे से होगी पहचान, नियम बदलने की तैयारी तेज](https://ekhabri.com/big-change-in-the-free-ration-system-now-identification-will-be-done-by-face-rules-will-change/): भोपाल | मध्य प्रदेश में करोड़ों लोगों को मिलने वाले फ्री राशन सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब तक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के आधार पर मिलने वाला राशन जल्द ही फेस रिकग्निशन तकनीक के जरिए दिया जा सकता है। सरकार इस नई व्यवस्था को साल 2026 के अंत तक लागू करने की तैयारी में है। आधी आबादी को मिल रहा लाभ, आंकड़े चौंकाने वाले सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में करीब 5.38 करोड़ लोग मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा रहे हैं, जबकि राज्य की कुल आबादी लगभग 9 करोड़ के आसपास है। यानी आधे से ज्यादा लोग […] - [स्वसहायता समूह से जुड़कर हमेश्वरी राठौर बनीं सफल लखपति दीदी](https://ekhabri.com/by-joining-a-self-help-group-hameshvari-rathore-became-a-successful-lakhpati-didi/): रायपुर, 15 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में साय सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाएं अब जमीनी स्तर पर असर दिखा रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लालपुर की हमेश्वरी राठौर ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करते हुए “लखपति दीदी” के रूप में पहचान बनाई है।   एक सामान्य ग्रामीण महिला से सफल उद्यमी बनने तक का उनका सफर संघर्ष और मेहनत से भरा रहा है। हमेश्वरी राठौर रिद्धी-सिद्धी स्वसहायता समूह से जुड़ीं, जहां उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आर्थिक सहयोग और प्रशिक्षण मिला। समूह के माध्यम से उन्हें 5 लाख 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ, जिसने […] - [आज का राशिफल](https://ekhabri.com/todays-horoscope-1560/): मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व परम्पराओ का पाठ पढ़ाएंगे। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे और उनके मन में चल रही दुविधा को भी दूर करने की कोशिश करेंगे।   वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार में अच्छा रहने वाला है। आप […] - [रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद](https://ekhabri.com/major-crackdown-on-drug-network-in-raipur-interstate-smuggler-arrested-ocean-grow-ganja-seized/): रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ के साथ दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय संगठित ड्रग नेटवर्क की परतें खुलने लगी हैं। तीन दिन पहले हुई थी पहली गिरफ्तारी, अब जुड़ते जा रहे तार इस मामले की कड़ी तीन दिन पहले हुई एक कार्रवाई […] - [सक्ती हादसे पर सियासत तेज: वेदांता प्लांट ब्लास्ट के बाद कांग्रेस का सरकार पर हमला](https://ekhabri.com/politics-heats-up-over-sakti-tragedy-congress-attacks-government-following-vedanta-plant-blast/): सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल 2026 को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट के बाद अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस हादसे में 10 से ज्यादा मजदूरों की मौत की खबर है, जबकि कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं। घटना को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हर तीन महीने में हादसे क्यों: दीपक बैज ने उठाए तीखे सवाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि […] - [छत्तीसगढ़ में तपता आसमान: 45 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी, लोगों का जीना हुआ मुश्किल](https://ekhabri.com/scorching-skies-in-chhattisgarh-warning-issued-as-temperatures-threaten-to-reach-45-degrees-life-becomes-arduous-for-residents/): रायपुर: इन दिनों छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के कई शहरों में तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में तापमान और चढ़ेगा और पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। आज का मौसम अपडेट: दिनभर रहेगी कड़ी गर्मी आज 15 अप्रैल 2026 को प्रदेश में न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रहने का अनुमान है। सुबह 05:40 बजे […] - [बिहार में सत्ता का नया अध्याय: सम्राट चौधरी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ](https://ekhabri.com/a-new-chapter-of-power-in-bihar-samrat-chaudhary-to-take-oath-as-chief-minister-today/): पटना: बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। मंगलवार को उन्हें विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया था। सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण, लोकभवन में तैयारियां पूरी आज बुधवार सुबह 11 बजे पटना स्थित लोकभवन में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। दो उपमुख्यमंत्री भी लेंगे शपथ, जेडीयू को […] - [सक्ती वेदांता प्लांट हादसे पर सरकार ने मुआवजा और जांच की घोषणा की ](https://ekhabri.com/government-announces-compensation-and-inquiry-into-sakti-vedanta-plant-accident/): रायपुर, 14 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।   मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, घायल श्रमिकों को पचास-पचास हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके।   मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का समुचित […] - [मैनिफेस्टेशन पर विशेष सत्र, युवाओं को सपनों को साकार करने की सीख](https://ekhabri.com/special-session-on-manifestation-teaching-youth-how-to-realize-their-dreams/): रायपुर, 14 अप्रैल 2026: यंग इंडियंस (Yi) रायपुर द्वारा शहर के हयात होटल में मैनिफेस्टेशन विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 120 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जीवन में सफलता हासिल करने के विभिन्न पहलुओं को समझा।     कार्यक्रम में वक्ता काव्यल सेद्दानी ने मैनिफेस्टेशन के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि सही सोच, स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर प्रयास से किसी भी व्यक्ति के सपनों को साकार किया जा सकता है। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि व्यक्ति को अपनी […] - [नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी](https://ekhabri.com/illegal-trade-in-counterfeit-medicines-exposed-three-arrested/): रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक संगठित सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है।   जानकारी के अनुसार, कुछ माह पूर्व नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट, गोगांव से नकली दवाओं की जब्ती के मामले में जांच शुरू की गई थी। इसी जांच के दौरान रोचक अग्रवाल (बिजरासन मेडिकोज, इंदौर), सुरेंद्र कामनानी (प्रेम प्रकाश एजेंसी, भाटापारा) और खेमराज बानी (सरस्वती मेडिकल स्टोर, सारंगढ़) की संलिप्तता […] - [नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा से पहले समर्थन की अपील](https://ekhabri.com/appeal-for-support-ahead-of-the-discussion-on-the-nari-shakti-vandan-adhiniyam/): रायपुर, 14 अप्रैल 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों, विधायकों और महिला संगठनों को पत्र लिखकर सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने 16 अप्रैल 2026 को संसद में प्रस्तावित चर्चा को लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अवसर बताया है।   मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि वर्ष 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण और लोकतंत्र में समान भागीदारी की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने सांसदों से आग्रह किया कि वर्ष 2029 के चुनावों से पहले इस अधिनियम […] - [अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन, समानता का दिया संदेश](https://ekhabri.com/on-ambedkar-jayanti-the-chief-minister-paid-homage-and-delivered-a-message-of-equality/): रायपुर, 14 अप्रैल 2026।अम्बेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक रोहित साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके विचारों ने ऐसे भारत की नींव रखी, जहां हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो […] - [छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे](https://ekhabri.com/major-rules-regarding-chhotu-lpg-cylinders-know-the-refill-timings-and-benefits/): नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आंकड़ों के अनुसार देशभर में हर दिन एक लाख से ज्यादा छोटू सिलेंडर की बिक्री हो रही है, जो इसकी बढ़ती मांग को दर्शाता है। रिफिल के नियम अलग, गांव और शहर के लिए तय अलग समय सीमा सरकार ने छोटू सिलेंडर के रिफिल को लेकर गांव और शहर के लिए अलग अलग नियम […] - [बिलासपुर में छात्रों को मिला पुलिस सिस्टम का लाइव अनुभव, जागरूकता अभियान के बने ब्रांड एंबेसडर](https://ekhabri.com/students-in-bilaspur-gain-first-hand-experience-of-the-police-system-become-brand-ambassadors-for-awareness-campaign/): बिलासपुर: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती वर्ष के मौके पर बिलासपुर पुलिस ने अनोखी पहल करते हुए जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया। इस दौरान उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, ट्रैफिक मैनेजमेंट और साइबर सुरक्षा जैसे अहम विषयों की व्यवहारिक जानकारी दी गई। एसएसपी रजनेश सिंह ने बच्चों को जन जागरूकता अभियान का ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया। शहीद विनोद चौबे चौक पर ट्रैफिक नियमों की दी गई खास ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत शहर के प्रमुख स्थल शहीद विनोद चौबे चौक से हुई, जहां छात्रों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस […] - [धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार में हेरोइन बेचते दो युवक दबोचे](https://ekhabri.com/major-action-by-dhamtari-police-two-youths-apprehended-selling-heroin-from-a-car/): धमतरी: नशे के अवैध कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए धमतरी पुलिस ने सिटी कोतवाली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो युवकों को हेरोइन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में नशीला पदार्थ, नगदी, कार और मोबाइल समेत करीब 2.29 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। बस स्टैंड के पीछे कार में चल रहा था सौदा, घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पीछे खड़ी एक सफेद स्विफ्ट कार में दो युवक नशीले पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे […] - [छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की मार, 15 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट जारी…जानें आज कैसा रहेगा मौसम](https://ekhabri.com/the-intensity-of-the-heat-is-set-to-rise-in-chhattisgarh-a-heatwave-alert-has-been-issued-starting-april-15-find-out-what-the-weather-will-be-like-today/): रायपुर: छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार अपना असर दिखा रही है और आने वाले दिनों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में पारा पहले ही 40 से 42 डिग्री के बीच पहुंच चुका है। सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। आज का तापमान और मौसम का हाल आज 14 अप्रैल को प्रदेश में अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास […] - [सुकमा में पुनर्वास से बदली तस्वीर, नक्सल प्रभावितों को नई दिशा](https://ekhabri.com/rehabilitation-transforms-the-landscape-in-sukma-offering-a-new-direction-to-those-affected-by-naxalism/): रायपुर, 13 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र अब शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ता नजर आ रहा है। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के प्रभाव से यहां का सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिला मुख्यालय स्थित पुनर्वास केंद्र का दौरा कर वहां संचालित कौशल विकास और पुनर्वास गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित लोगों से संवाद कर उनके अनुभव साझा किए और उन्हें मुख्यधारा में जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भटके हुए युवाओं को […] - [आंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री साय का नमन, सामाजिक न्याय पर जोर  ](https://ekhabri.com/chief-minister-sai-pays-tribute-on-ambedkar-jayanti-emphasizes-social-justice/): रायपुर, 14 अप्रैल 2026।विष्णुदेव साय ने भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के सशक्त प्रतीक रहे हैं।   मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि बाबा साहेब ने अपने पूरे जीवन को समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके प्रयासों से एक ऐसे भारत की नींव पड़ी, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो सके।   उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन शिक्षा के महत्व को दर्शाता है और […] - [कवर्धा के जानकी वन धाम में शिवालय प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित](https://ekhabri.com/shivalaya-prana-pratishtha-ceremony-held-at-janaki-van-dham-in-kawardha/): रायपुर, 13 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुंआ-बिपतरा स्थित जानकी वन धाम में नवनिर्मित शिवालय के प्राण-प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल विधायक भावना बोहरा के साथ समारोह में शामिल हुए और विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।   कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और श्रद्धालुओं की गहरी आस्था ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। मंत्री अग्रवाल ने अपने […] - [सुकमा में अटल आरोग्य लैब शुरू, 1046 केंद्रों पर मुफ्त जांच सुविधा](https://ekhabri.com/atal-arogya-lab-launched-in-sukma-free-testing-facilities-available-at-1046-centers/): रायपुर, 13 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक नई पहल के तहत सुकमा जिला चिकित्सालय में ‘अटल आरोग्य लैब’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस लैब का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।   इस पहल के माध्यम से राज्य के 1046 स्वास्थ्य संस्थानों—जिला अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक—मुफ्त जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नई डिजिटल व्यवस्था के तहत मरीजों को 133 प्रकार की जांचें निःशुल्क मिलेंगी। जांच रिपोर्ट एसएमएस और व्हाट्सऐप के जरिए […] - [आज का राशिफल](https://ekhabri.com/todays-horoscope-1559/): मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी आपकी काफी हद तक दूर होगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है।     वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को […] - [आज का राशिफल](https://ekhabri.com/todays-horoscope-1558/): मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी आपकी काफी हद तक दूर होगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है।     वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को […] - [रायपुर में सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ, हरित ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा](https://ekhabri.com/solar-experience-center-inaugurated-in-raipur-green-energy-to-receive-a-boost/): वारी एनर्जी और आर.आर. यूनिट्रेड की पहल, पीएम सूर्य घर योजना से उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ    रायपुर, 13 अप्रैल 2026।सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी वारी एनर्जी ने रायपुर में अपने नए फ्रैंचाइज़ी स्टोर एवं सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ किया। यह सेंटर शहर के करेंसी टॉवर में आर.आर.यूनिट्रेड के सहयोग से स्थापित किया गया है।   इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे स्वच्छ और सतत ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।   नए सोलर एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से आम नागरिक […] - [महिला आरक्षण से निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी, साय का बयान](https://ekhabri.com/womens-reservation-will-increase-participation-in-decision-making-process-says-statement/): रायपुर, 13 अप्रैल 2026।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण को देश की मातृशक्ति के लिए ऐतिहासिक पहल बताया।   मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिला आरक्षण से आधी आबादी को उनका पूरा अधिकार मिलेगा और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने इसे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक समावेशी और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत से संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित […] - [Chhattisgarh Weather: प्रदेश में तेज हुई गर्मी, लू का अलर्ट जारी…जानें आज का मौसम](https://ekhabri.com/chhattisgarh-weather-heat-intensifies-across-the-state-heatwave-alert-issued-check-todays-weather-forecast/): छत्तीसगढ़ : में अब गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी की है और आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ने के संकेत दिए हैं।   अगले चार दिन भारी पड़ सकते हैं   मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ेगा और दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल […] - [जशपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 112 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार](https://ekhabri.com/major-crackdown-on-drugs-in-jashpur-two-smugglers-arrested-with-112-kg-of-ganja/): जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। ‘ऑपरेशन आघात’ के अंतर्गत पत्थलगांव थाना क्षेत्र में 112 किलो गांजा जब्त करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 54 लाख रुपये आंकी जा रही है।   ओडिशा से दिल्ली जा रही थी तस्करी की खेप   पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कार के माध्यम से गांजे की बड़ी खेप ओडिशा से दिल्ली की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर […] - [गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, सोनाबेड़ा जंगल से भारी विस्फोटक बरामद](https://ekhabri.com/major-success-for-security-forces-in-gariaband-heavy-explosives-recovered-from-sonabeda-forest/): गरियाबंद : छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर स्थित गरियाबंद जिले के सोनाबेड़ा अभ्यारण्य क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ढेकुनपानी जंगल में चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान सीआरपीएफ जवानों को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है।   जंगल में छिपाकर रखे गए थे विस्फोटक   जानकारी के अनुसार, मौके से 70 नग जिलेटिन, 3 स्टील कंटेनर और 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर बरामद किए गए हैं। यह सभी सामग्री संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल के भीतर छिपाकर रखी गई थी।   सुरक्षा बलों ने समय रहते इन्हें जब्त कर संभावित खतरे को टाल दिया है। […] - [अकलतरा में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, ओवरब्रिज के नीचे मिला शव](https://ekhabri.com/sensation-in-akaltara-over-suspicious-death-of-youth-body-found-beneath-overbridge/): अकलतरा : क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब तीन दिन पहले लापता युवक का शव उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 7 निवासी 34 वर्षीय रवि विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी।   जेल से रिहाई के बाद मानसिक तनाव में था युवक   जानकारी के अनुसार रवि विश्वकर्मा 10 मार्च को जेल से रिहा होकर घर लौटा था। बताया जा रहा है कि पहले शराब के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया […] - [भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत](https://ekhabri.com/horrific-road-accident-biker-killed-in-collision-with-truck/): जगदलपुर : शहर से लगे आसना इलाके में नेशनल हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।   टक्कर इतनी तेज कि सड़क से दूर जा गिरा बाइक सवार   जानकारी के अनुसार, बाइक क्रमांक सीजी 17 एलई 0352 को ट्रक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि सवार व्यक्ति सड़क से दूर जा गिरा और गंभीर चोटों के चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। […] - [आज का राशिफल ](https://ekhabri.com/todays-horoscope-1557/): मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आप योजना बना सकते हैं। आपको कोई दूसरे काम से भी इनकम होने की संभावना है।   वृषभ राशि : आज का दिन […] - [कांकेर में दीदी के बखरी से महिलाओं की आय बढ़ी](https://ekhabri.com/womens-income-has-increased-through-didis-bakhri-in-kanker/): रायपुर, 12 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में “दीदी के बखरी” योजना एक प्रभावी पहल बनकर उभर रही है। एकीकृत कृषि और विविध आजीविका गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, मछली पालन और वनोपज संग्रहण जैसी गतिविधियां न केवल ग्रामीण परिवारों को पोषण सुरक्षा दे रही हैं, बल्कि अतिरिक्त आय का मजबूत स्रोत भी बन रही हैं। इस मॉडल के जरिए महिलाएं अपने घर की बाड़ी को ही आय का केंद्र बना रही हैं।   जिले […] - [गौरा राष्ट्रीय दृश्य कला प्रदर्शनी में 100 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित](https://ekhabri.com/works-by-100-artists-displayed-at-the-gaura-national-visual-arts-exhibition/): रायपुर, 12 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित ‘गौरा’ राष्ट्रीय दृश्य कला प्रदर्शनी कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। छत्तीसगढ़ प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप द्वारा आयोजित यह तीसरी प्रदर्शनी 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक महंत घासीदास संग्रहालय स्थित आर्ट गैलरी में आयोजित की जा रही है।   इस प्रदर्शनी में देशभर के लगभग 100 प्रसिद्ध कलाकारों की कलाकृतियां एक ही मंच पर प्रस्तुत की गई हैं। साथ ही चार विशिष्ट अतिथि कलाकारों की सहभागिता ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब […] - [नेलांगुर में हर घर नल जल पहुंचा, खत्म हुई पेयजल समस्या](https://ekhabri.com/tap-water-has-reached-every-household-in-nelangur-ending-the-drinking-water-crisis/): रायपुर, 12 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक अंतर्गत महाराष्ट्र सीमा से लगे दूरस्थ ग्राम नेलांगुर में अब विकास की नई तस्वीर नजर आने लगी है। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे इस गांव में अब हर घर तक नल के माध्यम से पानी पहुंचना शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आया है।   जल जीवन मिशन के तहत शुरू हुई इस जल आपूर्ति योजना ने गांव की वर्षों पुरानी समस्या को दूर कर दिया है। जिला मुख्यालय से करीब 52 किलोमीटर दूर स्थित इस क्षेत्र में सोलर पंप आधारित प्रणाली […] - [बजट क्वेस्ट 2026 में महिला आरक्षण पर मॉक पार्लियामेंट आयोजित](https://ekhabri.com/mock-parliament-on-womens-reservation-held-at-budget-quest-2026/): रायपुर।बजट क्वेस्ट 2026 के तहत MY भारत छत्तीसगढ़ द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पर राष्ट्रीय स्तर का मॉक पार्लियामेंट आयोजित किया गया। इस आयोजन में 40 युवा प्रतिनिधियों ने भाग लेकर महिलाओं की भूमिका, नीति निर्माण और शासन में उनकी भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ना और उन्हें नीति-निर्माण की समझ प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने संसदीय कार्यवाही का अभ्यास करते हुए विधेयक प्रस्तुत किया, उस पर बहस की और अंततः बहुमत से पारित […] - [नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर रायपुर में अहम बैठक](https://ekhabri.com/key-meeting-in-raipur-on-the-nari-shakti-vandan-adhiniyam/): रायपुर, 12 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सरकार ने सक्रियता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अधिनियम को लोकतंत्र को अधिक समावेशी और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को संस्थागत रूप देना समय की आवश्यकता है। यह पहल देश की मातृशक्ति को निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी दिलाने में मदद करेगी और लोकतंत्र को अधिक संतुलित बनाएगी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में […] - [रायपुर में 10.30 किलो ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मरीज को नई जिंदगी](https://ekhabri.com/successful-surgery-to-remove-10-30-kg-tumor-in-raipur-patient-given-a-new-lease-on-life/): रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के सर्जरी विभाग ने एक जटिल और दुर्लभ ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। डॉक्टरों की टीम ने एक मरीज के शरीर से 10.30 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर निकालकर उसे नई जिंदगी दी।   15 वर्षों से था ट्यूमर, बढ़ती जा रही थी समस्या   मरीज पिछले करीब 15 वर्षों से पीठ पर बढ़ते ट्यूमर से परेशान था। समय के साथ ट्यूमर इतना बड़ा हो गया कि उसे चलने, बैठने और दैनिक कार्य करने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना […] - [रायगढ़ में 7.86 करोड़ से आधुनिक ऑक्सीजोन विकास कार्य शुरू](https://ekhabri.com/modern-oxyzone-development-work-begins-in-raigarh-at-a-cost-of-%e2%82%b97-86-crore/): रायपुर, 11 अप्रैल 2026: रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 स्थित राजीव नगर (कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र) में जल्द ही एक आधुनिक ऑक्सीजोन विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में हरियाली, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं का समन्वित विकास सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे लोगों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवनशैली का लाभ मिल सकेगा।   इस परियोजना के लिए राज्य शासन ने 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी है। उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर कार्ययोजना और डिजाइन […] - [आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक](https://ekhabri.com/chief-minister-vishnu-deo-sai-expresses-condolences-on-asha-bhosles-demise/): रायपुर, 12 अप्रैल 2026। सुप्रसिद्ध गायिका और पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत Asha Bhosle के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस खबर को अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताया।   मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोसले ने अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। दशकों तक उन्होंने संगीत जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी और करोड़ों लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।   उन्होंने कहा कि आशा भोसले का योगदान केवल संगीत तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने भारतीय […] - [92 की उम्र में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत शोक में](https://ekhabri.com/asha-bhosle-passes-away-at-the-age-of-92-music-world-mourns/):   मुंबई: भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।   रिपोर्ट्स के अनुसार, मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ। उनके निधन की पुष्टि राजनीतिक और फिल्मी जगत के कई लोगों ने की है। इस खबर से देशभर में शोक की लहर है और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।     आठ दशक का शानदार करियर, हजारों […] - [आशा भोसले का निधन: 92 वर्ष की उम्र में संगीत जगत को बड़ा झटका](https://ekhabri.com/asha-bhosle-passes-away-a-major-blow-to-the-music-world-at-the-age-of-92/): मुंबई:भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।   रिपोर्ट्स के अनुसार, मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ। उनके निधन की पुष्टि राजनीतिक और फिल्मी जगत के कई लोगों ने की है। इस खबर से देशभर में शोक की लहर है और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।       आठ दशक का शानदार करियर, हजारों […] - [आंगनवाड़ी में बड़ी लापरवाही, जहरीले लड्डू खाने से पांच बच्चे बीमार](https://ekhabri.com/major-negligence-at-anganwadi-five-children-fall-ill-after-eating-poisonous-laddus/): मध्य प्रदेश : Mandla जिले के मोहगांव ब्लॉक स्थित रमखिरिया गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आंगनवाड़ी केंद्र में गंभीर लापरवाही के चलते पांच छोटे बच्चे जहरीला पदार्थ खाने के बाद बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि बच्चों ने आटे के लड्डू खा लिए थे, जिनमें चूहामार दवा मिली हुई थी।   गांव में मची अफरा-तफरी, परिवारों में दहशत   घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे। शुरुआती घबराहट के बीच राहत की खबर यह रही कि डॉक्टरों की […] - [छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की तीव्रता, अगले चार दिन रहेंगे अहम](https://ekhabri.com/heat-intensity-to-rise-in-chhattisgarh-next-four-days-will-be-crucial/): छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, आने वाले चार दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।   इन तारीखों में लू का अलर्ट   मौसम विशेषज्ञों ने 14 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका जताई है। ऐसे में खासतौर पर दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह […] - [छत्तीसगढ़ में 1 मई से जनगणना, 30 मई तक चलेगा विशेष अभियान…घर-घर पहुंचकर जुटाई जाएगी विस्तृत जानकारी](https://ekhabri.com/census-in-chhattisgarh-to-begin-on-may-1-special-drive-to-continue-until-may-30-detailed-information-to-be-collected-through-door-to-door-visits/): छत्तीसगढ़ : में आगामी 1 मई से जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जो 30 मई तक जारी रहेगी। इस अभियान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनगणना के दौरान हर घर तक पहुंचकर आवासीय और गैर-आवासीय भवनों से जुड़ी अहम जानकारी एकत्र की जाएगी।   33 सवालों के जरिए तैयार होगा पूरा डाटा   इस बार जनगणना के तहत आम नागरिकों से कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों के माध्यम से मकानों की स्थिति, उनके उपयोग, उपलब्ध सुविधाएं और अन्य बुनियादी जानकारियां जुटाई जाएंगी। यह डाटा भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों के […] - [मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला अब ‘मेड इन इंडिया’, विदेशी गाड़ियों की जगह देसी दम](https://ekhabri.com/chief-minister-vishnu-deo-sais-convoy-is-now-made-in-india-with-indigenous-power-replacing-foreign-vehicles/): छत्तीसगढ़ : के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने अपने काफिले में बड़ा बदलाव किया है। अब उनकी यात्रा विदेशी ब्रांड की गाड़ियों में नहीं, बल्कि पूरी तरह देसी एसयूवी के साथ होगी। काफिले से फॉर्च्यूनर को हटाकर Mahindra Scorpio-N को शामिल किया गया है, जिससे ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़ावा देने का स्पष्ट संदेश भी गया है।   छह नई गाड़ियों के साथ नया नंबर पैटर्न   मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले में एक साथ 6 नई स्कॉर्पियो-एन जोड़ी गई हैं। इसके साथ ही गाड़ियों के नंबर पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। पहले जहां सीएम की गाड़ी का नंबर […] - [आज का राशिफल ](https://ekhabri.com/todays-horoscope-1556/): मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर वाहन न चलाएं, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जो कि बेहतर रहेंगे। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।     वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से […] - [अंबिकापुर में हज यात्रियों को भावभीनी विदाई, मंत्री ने दी शुभकामनाएं](https://ekhabri.com/heartfelt-send-off-for-haj-pilgrims-in-ambikapur-minister-extends-best-wishes/): रायपुर/अंबिकापुर, 11 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा अंबिकापुर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने हज यात्रा पर रवाना हो रहे सभी जायरीनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित और सफल सफर की कामना की।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हज यात्रा इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण होती है। यह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान और […] - [छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण मई से शुरू](https://ekhabri.com/the-first-phase-of-the-2027-census-in-chhattisgarh-begins-in-may/): रायपुर, 11 अप्रैल 2026।भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह चरण 30 दिनों तक चलेगा और जनगणना प्रक्रिया का अहम हिस्सा माना जा रहा है।   इस चरण के दौरान राज्य के सभी आवासीय और गैर-आवासीय भवनों की विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। इसमें मकानों की स्थिति, उपयोग और उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल होंगी, जो भविष्य की योजनाओं के लिए आधार तैयार करेंगी।   डिजिटल सुविधा के तहत इस बार नागरिकों को स्व-गणना […] - [छत्तीसगढ़ में ज्ञानभारतम पांडुलिपि सर्वे अभियान तेज, हजारों दस्तावेज संरक्षित](https://ekhabri.com/gyanbharatam-manuscript-survey-campaign-intensifies-in-chhattisgarh-thousands-of-documents-preserved/): रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस पहल के तहत राज्य में उपलब्ध प्राचीन और ऐतिहासिक पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उन्हें सुरक्षित और संरक्षित किया जा रहा है, ताकि डिजिटल माध्यम से इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके।   मार्च 2026 से शुरू हुए इस अभियान में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। प्रदेश के 33 जिलों में से अब तक 26 जिलों में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया जा चुका है और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि शेष जिलों में […] - [दुर्ग में पुलिस कार्रवाई, ढाई किलो गांजा जब्त आरोपी गिरफ्तार](https://ekhabri.com/police-action-in-durg-2-5-kg-of-ganja-seized-accused-arrested/): दुर्ग: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2.5 किलो गांजा जब्त किया है।   मिली जानकारी के अनुसार, देवार बस्ती क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही 400 रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं।   पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और […] - [दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन बैटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 19 आरोपी गिरफ्तार](https://ekhabri.com/durg-police-busts-online-betting-racket-19-accused-arrested/): दुर्ग: दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन बैटिंग और फर्जी बैंक खातों के जरिए चल रहे एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में 3 मुख्य आरोपियों को हाल ही में हिरासत में लिया गया है, जो फर्जी बैंक खातों के संचालन में सक्रिय रूप से शामिल थे।   पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 22 एटीएम कार्ड, 10 चेक बुक, 8 पासबुक, 4 सिम कार्ड सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है, जिससे इस गिरोह […] - [बाल विवाह रोकने पंचायत से शहर तक सख्ती बढ़ाने के निर्देश](https://ekhabri.com/directives-issued-to-intensify-enforcement-against-child-marriage-from-panchayats-to-cities/): रायपुर, 10 अप्रैल 2026।अक्षय तृतीया पर्व से पहले छत्तीसगढ़ में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिलावार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बाल विवाह रोकने के लिए हर स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाए।   वीडियो कॉन्फ्रेंस में आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और जिला स्तरीय बाल संरक्षण इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में बाल विवाह रोकने के लिए मुनादी, टीम गठन, जागरूकता अभियान, प्रचार-प्रसार और नवाचारों पर विस्तृत […] - [Crime news: उतई की पांच साल की बच्ची बोरे में मिली, आरोपी हिरासत में](https://ekhabri.com/crime-news-five-year-old-girl-from-utai-found-in-a-sack-accused-taken-into-custody/): दुर्ग।जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उतई बस्ती से बच्ची के गायब होने की सूचना थाना उतई में दर्ज कराई गई।   सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। खोजबीन के दौरान एक खंडहर के पास झाड़ियों में बोरे के भीतर बच्ची अचेत अवस्था में मिली, जिसका एक पैर बाहर दिखाई दे रहा था।   पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को […] - [पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ज्ञान भारतम अभियान शुरू](https://ekhabri.com/gyan-bharatam-campaign-launched-for-preservation-of-manuscripts/): रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा ‘ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान’ की शुरुआत की गई है। यह अभियान देशभर में बिखरी हुई प्राचीन पांडुलिपियों, हस्तलिखित ग्रंथों और ताड़पत्रों को सुरक्षित रखने और उन्हें डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पांडुलिपियां हमारी सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान-वैभव का जीवंत प्रमाण हैं। इनमें निहित ज्ञान केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि भविष्य के लिए भी मार्गदर्शक है। ऐसे में इन अमूल्य दस्तावेजों […] - [धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय](https://ekhabri.com/by-switching-from-paddy-to-flower-cultivation-a-farmer-transformed-his-income/): रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती में बदलाव करते हुए सालाना लगभग 6 लाख रुपये की कमाई हासिल की है।   करीब आठ साल पहले फसल चक्र परिवर्तन के तहत शुरू की गई इस पहल ने अब स्थायी व्यवसाय का रूप ले लिया है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत मिले 75 हजार रुपये के अनुदान ने उनकी इस नई शुरुआत को मजबूती दी।   साकरा गांव […] - [उद्योग और श्रम समन्वय से बदलती छत्तीसगढ़ की विकास तस्वीर](https://ekhabri.com/chhattisgarhs-evolving-development-landscape-through-the-coordination-of-industry-and-labor/): रायपुर, 11 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में उद्योग और श्रम विभाग के बेहतर समन्वय से विकास की नई तस्वीर उभर रही है। राज्य सरकार की नीतियों में श्रमिकों और उद्योगों को साथ लेकर चलने की सोच अब जमीनी स्तर पर परिणाम देने लगी है।   उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर यह स्पष्ट हुआ कि राज्य में श्रमिक कल्याण और औद्योगिक प्रगति को समान प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का मानना है कि श्रमिक केवल आर्थिक इकाई नहीं, बल्कि समाज की मजबूत आधारशिला हैं।   छत्तीसगढ़ अपने रजत जयंती […] - [आज का राशिफल ](https://ekhabri.com/todays-horoscope-1555/): मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह-मशवरा करना होगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बेवजह लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है। आपको घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।     वृषभ राशि : आज आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी कामों में आपका […] - [छत्तीसगढ़ में ट्रेनों पर ब्रेक, 11 से 18 अप्रैल तक कई गाड़ियां रद्द](https://ekhabri.com/trains-halted-in-chhattisgarh-several-services-cancelled-from-april-11-to-18/): बिलासपुर रेल मंडल में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के कारण यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी के काम को गति देते हुए कई यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।   अकलतरा स्टेशन पर होगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य   रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अकलतरा रेलवे स्टेशन पर चौथी लाइन को जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। यह कार्य पहले टाल दिया गया था, जिसे अब 11 अप्रैल से 18 […] - [इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी जानलेवा, बुरहानपुर में किशोरी की मौत से सनसनी](https://ekhabri.com/instagram-friendship-turns-deadly-teenagers-death-in-burhanpur-sparks-sensation/): बुरहानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती ने एक नाबालिग की जिंदगी छीन ली। यह पूरा घटनाक्रम एक ऐसे रिश्ते की कहानी है, जो भरोसे के बजाय धोखे पर टिका था और अंत बेहद दुखद रहा।   इंस्टाग्राम से शुरू हुआ संपर्क, फिर बढ़ी नजदीकियां   पुलिस जांच के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग लड़की से संपर्क किया। बातचीत का सिलसिला धीरे धीरे गहराता गया और आरोपी ने भरोसा जीतकर लड़की को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने उसके साथ […] - [दुर्ग में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई…फर्जी खातों के जरिए करोड़ों के लेनदेन करने वाले गिरोह के तीन सरगना गिरफ्तार](https://ekhabri.com/major-crackdown-on-online-betting-network-in-durg-three-kingpins-of-gang-conducting-multi-crore-transactions-via-fake-accounts-arrested/): दुर्ग : पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग के अवैध कारोबार पर एक और बड़ा प्रहार किया है। पदमनाभपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है, जो फर्जी बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन कर रहा था। इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।   कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क   दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर के अनुसार यह गिरोह सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं था, बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में सक्रिय रूप से काम कर रहा था। आरोपी आम लोगों […] - [अंबिकापुर में निजी स्कूलों पर शिकंजा, फीस वसूली मामले में सख्त कार्रवाई](https://ekhabri.com/clampdown-on-private-schools-in-ambikapur-strict-action-taken-over-fee-collection/): अंबिकापुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। एक प्रमुख मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने दो बड़े स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।   दो स्कूलों पर भारी जुर्माने का प्रस्ताव   जांच के दायरे में आए बिरला ओपन माइंड स्कूल और मॉन्ट फोर्ट स्कूल पर एडमिशन फीस के नाम पर अवैध वसूली का आरोप है। प्रशासन ने दोनों संस्थानों पर वसूली गई फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है।   2934 छात्रों से वसूली, अब देना होगा हिसाब […] - [प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण](https://ekhabri.com/teachers-received-lifesaving-training-under-project-suraksha/): रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता विकसित करना है।   कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के 57 सहायक शिक्षक एवं प्रधान पाठकों को प्राथमिक उपचार किट के उपयोग और सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हृदय गति रुकने, सांस बंद होने और अन्य आपात स्थितियों में तुरंत कार्रवाई करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।   रेड क्रॉस सोसाइटी के सहायक प्रबंधक देवप्रकाश […] - [राज्य समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार के निर्देश](https://ekhabri.com/directives-issued-to-improve-quality-of-health-services-at-state-review-meeting/): रायपुर, 10 अप्रैल 2026। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, प्रभावशीलता और प्रगति की समीक्षा के लिए नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया, जहां विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और सेवा प्रदायगी की स्थिति का आकलन किया गया।   बैठक में मातृ और शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए […] - [रायपुर में भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कर्म का संदेश दिया](https://ekhabri.com/chief-minister-attends-bhagwat-katha-in-raipur-delivers-message-on-karma/): रायपुर, 10 अप्रैल 2026।राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ से कथावाचन कर रहे आचार्य हिमांशु कृष्ण भारद्वाज की कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत का मूल संदेश कर्म की महत्ता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सच्चाई और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कर्म ही सच्ची पूजा है और यही मानव […] - [अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  ](https://ekhabri.com/amit-shah-released-the-bjps-manifesto-ahead-of-the-bengal-elections/): कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह दस्तावेज राज्य के हर वर्ग—किसानों, युवाओं और महिलाओं—की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा उसे विकास की नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।   सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा वादा   भाजपा ने अपने […] - [छत्तीसगढ़ में आवास योजना से लाखों परिवारों को मिला पक्का घर](https://ekhabri.com/under-the-housing-scheme-in-chhattisgarh-millions-of-families-have-received-permanent-homes/): रायपुर, 10 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में साय सरकार की पहल से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के तहत लाखों परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आवास निर्माण की रफ्तार तेज होने से अब गरीब परिवार कच्चे घरों की समस्याओं से बाहर निकलकर पक्के मकानों में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।   वर्ष 2025-26 के दौरान राज्य में 6 लाख से अधिक पक्के मकानों का निर्माण पूरा किया गया है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इसके साथ ही करीब 18 लाख से अधिक ग्रामीण आवासों को स्वीकृति दी […] - [आंगनबाड़ी केंद्रों में संस्कार शिक्षा लागू करने पर जोर, नई पहल](https://ekhabri.com/emphasis-on-implementing-sanskar-shiksha-in-anganwadi-centers-a-new-initiative/): रायपुर, 10 अप्रैल 2026।महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण और पूर्व-प्राथमिक शिक्षा तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इन्हें संस्कार निर्माण की पाठशाला के रूप में विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 3 से 6 वर्ष की आयु बच्चों के सर्वांगीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था होती है, जिसमें दिए गए संस्कार जीवनभर उनके व्यवहार और सोच को दिशा देते हैं। मंत्री ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान राज्य शैक्षणिक अनुसंधान केंद्र के ईसीसीई के राज्य स्तरीय रिसोर्स पर्सन और विभागीय अधिकारियों के साथ […] - [बस्तर के कोलेंग वनांचल में विकास की नई तस्वीर उभरकर सामने](https://ekhabri.com/a-new-picture-of-development-emerges-in-the-koleng-forest-region-of-bastar/): रायपुर, 10 अप्रैल 2026। बस्तर जिले के दरभा विकासखंड स्थित कोलेंग वनांचल में अब विकास की नई तस्वीर साफ नजर आने लगी है। कभी माओवादी प्रभाव और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझता यह इलाका अब सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ तेजी से मुख्यधारा से जुड़ रहा है।   कोलेंग क्षेत्र, जो वर्षों तक विकास से दूर रहा, अब शासन-प्रशासन की सक्रिय पहल के चलते बदलाव की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा चुका है। पहले जहां ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता था, वहीं अब वे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ ले […] - [मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज](https://ekhabri.com/preparations-for-voter-list-revision-intensify-ahead-of-may-june-elections/): रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।   इसी क्रम में आज निर्वाचक नामावली प्रेक्षकों की ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पारदर्शी, त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित नहीं […] - [रायपुर में हेल्थ वाइस चांसलर मीट, स्वास्थ्य मॉडल पर बड़ा मंथन](https://ekhabri.com/health-vice-chancellors-meet-in-raipur-major-deliberations-on-the-health-model/): रायपुर, 10 अप्रैल 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर मीट-2026 को संबोधित करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने देशभर से आए कुलपतियों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार, शोध और नीति निर्माण को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां से निकले सुझाव आम जनता तक बेहतर और […] - [विष्णुदेव साय ने बिरहोर जननायक पुस्तक का किया विमोचन](https://ekhabri.com/vishnudeo-sai-released-the-book-birhor-jannayak/): रायपुर, 10 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विमोचन किया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर यादव का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने अपने जीवन को समाज की सेवा के लिए समर्पित किया, जो जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणादायक है।   उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में ‘बिरहोर के भाई’ के रूप में प्रसिद्ध जागेश्वर यादव […] - [बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी](https://ekhabri.com/by-cultivating-cucumbers-through-the-bihan-scheme-subhadra-has-become-a-lakhpati-didi/): रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा आज बिहान योजना से जुड़कर ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। सुभद्रा ने आजीविका मिशन बिहान के तहत मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह से जुड़कर खेती की शुरुआत की। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें 15 हजार रुपये का रिवाल्विंग फंड, 60 हजार रुपये का सीआईएफ और 3 लाख रुपये का बैंक ऋण मिला। इस आर्थिक सहयोग ने उन्हें खेती के […] - [बीरगांव में कोटपा उल्लंघन पर 13 दुकानदारों पर जुर्माना कार्रवाई](https://ekhabri.com/fines-imposed-on-13-shopkeepers-in-birgaon-for-cotpa-violations/): रायपुर। नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।   जिला प्रशासन के निर्देशों के पालन में निगम आयुक्त युगल किशोर उर्वशा के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न वार्डों में सघन जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 39, 37, 31, 21, 32 और 25 में दुकानों का निरीक्षण किया गया।   जांच के दौरान कोटपा अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 13 […] - [लाइफस्टाइल: गर्मी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, जानें सही तरीका](https://ekhabri.com/lifestyle-keep-your-makeup-flawless-even-in-the-summer-learn-the-right-way/): रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल से जून के बीच तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस दौरान पसीना और उमस मेकअप को जल्दी खराब कर देते हैं। ऐसे मौसम में सही प्रोडक्ट और तकनीक का चयन जरूरी हो जाता है, ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे और चेहरा फ्रेश दिखे।     गर्मी में मेकअप की सही शुरुआत कैसे करें   गर्मी के मौसम में मेकअप करने से पहले चेहरे को ठंडे पानी या बर्फ से साफ करना फायदेमंद होता है। इससे त्वचा के पोर्स टाइट होते हैं और पसीना कम आता है। इसके बाद हल्का और […] - [आज का राशिफल ](https://ekhabri.com/todays-horoscope-1554/): मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे और वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।     वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। […] - [148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र](https://ekhabri.com/the-class-12-hindi-examination-question-paper-was-safely-delivered-to-148-centers/): रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया, जिससे परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई।   कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर प्रश्न पत्र वितरण की प्रक्रिया को विशेष सतर्कता के साथ पूरा किया गया। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी गई और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया।   प्रश्न पत्रों के सुरक्षित वितरण के लिए […] - [अग्रवाल परिवार के शोक में शामिल हुए मुख्यमंत्री, दी भावभीनी श्रद्धांजलि](https://ekhabri.com/chief-minister-joins-agarwal-family-in-mourning-pays-heartfelt-tributes/): रायपुर, 9 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह श्रद्धांजलि सभा रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल की चाची की स्मृति में आयोजित की गई थी।   मुख्यमंत्री ने रायपुर स्थित रामजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।   मुख्यमंत्री ने अपने संवेदनात्मक संदेश में कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को […] - [साय ने दिवंगत भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि](https://ekhabri.com/sai-pays-heartfelt-tribute-to-the-late-bhulau-prasad-kaushik/): रायपुर, 9 अप्रैल 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय भुलऊ प्रसाद कौशिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री बिलासपुर के परसदा स्थित विधायक निवास पहुंचे, जहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने दिवंगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।   मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग परिवार के लिए अमूल्य धरोहर है। उनका सरल, स्नेहमयी और विनम्र व्यक्तित्व सदैव लोगों के बीच स्मरणीय रहेगा।   मुख्यमंत्री ने ईश्वर से […] - [लोक सेवा गारंटी में सभी जनसेवाएं शामिल करने के निर्देश](https://ekhabri.com/directives-to-include-all-public-services-under-the-public-service-guarantee/): रायपुर, 09 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ शासन में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य सचिव ने सख्त निर्देश दिए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अधिनियम के तहत सेवाओं की समीक्षा की गई।   बैठक में स्पष्ट किया गया कि जनता से सीधे जुड़ी सभी शासकीय सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में लाना अनिवार्य है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों की ऐसी सेवाओं की पहचान करें, जिन्हें अधिसूचित कर अधिनियम के तहत शामिल किया जा सकता है। साथ ही, अधिसूचित सेवाओं को […] - [निजी स्कूलों की मनमानी पर सरकार सख्त, कार्रवाई के निर्देश](https://ekhabri.com/government-cracks-down-on-arbitrary-practices-by-private-schools-directs-action/): रायपुर, 9 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी स्कूल के खिलाफ शिकायत प्राप्त होती है और जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित संस्था पर कठोर कदम उठाए […] - [अमलीडीह मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने निगम की बड़ी कार्रवाई  ](https://ekhabri.com/municipal-corporation-launches-major-drive-to-clear-encroachments-on-amlidih-main-road/): रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में निगम के जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 50 एवं 52 के अमलीडीह मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।   निगम की टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए लगभग 25 ठेलों और गुमटियों को जब्त किया। इसके साथ ही दुकानों के बाहर बनाए गए शेड को हटाकर मार्ग को बाधा मुक्त किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिली है। वहीं, वार्ड क्रमांक 56 अंतर्गत अरविंद दीक्षित […] - [सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  ](https://ekhabri.com/116-rehabilitated-youths-in-sukma-receive-voting-rights/): रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार मिल गया है। जिला प्रशासन ने पुनर्वास केंद्र में रह रहे 116 युवाओं के मतदाता परिचय पत्र बनाकर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ दिया है।   इस पहल के बाद अब ये पुनर्वासित युवा पंचायत से लेकर विधानसभा तक के जनप्रतिनिधियों का चुनाव कर सकेंगे। साथ ही भविष्य में स्वयं चुनाव लड़ने के पात्र भी बन गए हैं। इसे उनके […] - [सरगुजा के लुंड्रा में 280 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत](https://ekhabri.com/development-works-worth-%e2%82%b9280-crore-launched-in-lundra-surguja/): रायपुर, 9 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के लुंड्रा में 280 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।   लुंड्रा में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सरगुजा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां एक साथ बड़े स्तर पर विकास कार्य शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 281 करोड़ रुपये के कार्यों में 28 करोड़ रुपये के कार्यों […] - [रायपुर में कांग्रेस की मैराथन बैठक, बूथ गठन को मिली रफ्तार](https://ekhabri.com/congress-holds-marathon-meeting-in-raipur-booth-formation-gains-momentum/): रायपुर, 9 अप्रैल। राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार बैठकों का दौर जारी है। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है।   8 अप्रैल को आयोजित अहम बैठक के बाद 9 अप्रैल को रायपुर प्रभारी अरुण वोरा और शहर जिला अध्यक्ष कुमार मेनन की अगुवाई में एक विस्तृत बैठक हुई। दिनभर चली इस बैठक में संगठन के विस्तार, विशेषकर बूथ और वार्ड स्तर पर कमेटियों के गठन को लेकर गहन चर्चा की गई।   बैठक में शहर के सभी […] - [रायपुर में एआई सक्षम शिक्षक अभियान शुरू, गूगल के साथ करार](https://ekhabri.com/ai-enabled-teacher-campaign-launched-in-raipur-partnership-formed-with-google/): रायपुर, 09 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी नवाचार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले में “एआई सक्षम शिक्षक अभियान” की शुरुआत की गई है, जिसके तहत शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल के जरिए शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर शिक्षण को अधिक प्रभावी और इंटरएक्टिव बनाने का लक्ष्य रखा गया है।   न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यशाला में 200 से अधिक शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और गूगल के बीच एलओआई (Letter of Intent) […] - [10 अप्रैल को रायपुर में 6 घंटे का शटडाउन, पानी बंद ](https://ekhabri.com/6-hour-shutdown-in-raipur-on-april-10-water-supply-suspended/): रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा शहर में जलापूर्ति से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट की क्लीयर वाटर डीआई राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत के लिए 10 अप्रैल 2026 को 6 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।   यह मरम्मत कार्य पचपेड़ीनाका और तेलीबांधा थाना के सामने किया जाएगा। इस दौरान प्लांट से जुड़े जलागारों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।   निगम प्रशासन के अनुसार, 10 अप्रैल को सुबह जलप्रदाय सामान्य रूप से होगा, लेकिन शाम के समय शहर के 11 जलागारों से पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी। जिन क्षेत्रों में जलप्रदाय […] - [भाणवड स्टेशन पर शालीमार पोरबंदर एक्सप्रेस का नया ठहराव शुरू](https://ekhabri.com/new-halt-for-shalimar-porbandar-express-introduced-at-bhanvad-station/): रायपुर/भाणवड: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने गाड़ी संख्या 12906 शालीमार पोरबंदर एक्सप्रेस का भाणवड रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 10 अप्रैल 2026 से आगामी आदेश तक लागू रहेगी।   रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन भाणवड स्टेशन पर दोपहर 13:52 बजे पहुंचेगी और 13:53 बजे प्रस्थान करेगी। इस एक मिनट के ठहराव से स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।   भाणवड (BHANVND) रेलवे स्टेशन गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले का एक प्रमुख स्टेशन है, जहां से आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों की […] - [अकलतरा चौथी लाइन कार्य के बाद कई ट्रेनें फिर शुरू](https://ekhabri.com/several-trains-resume-operations-following-akaltara-4th-line-work/): रायपुर, 09 अप्रैल 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पूर्व में निरस्त और आंशिक रूप से निरस्त की गई ट्रेनों को अब पुनः बहाल किया जा रहा है।   रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। यह बहाली 10 और 11 अप्रैल 2026 के दौरान चरणबद्ध तरीके से लागू की गई है। बहाल की गई सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होंगी।   […] - [गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत](https://ekhabri.com/summer-special-train-between-gondia-and-raxaul-major-relief-for-passengers/): रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा और बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में सहूलियत होगी।   रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08867 गोंदिया से रक्सौल के लिए 25 अप्रैल 2026 से 27 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08868 रक्सौल से गोंदिया […] - [जशपुर के मयाली नेचर कैंप पहुंचे पर्यटन मंत्री, सुविधाओं की समीक्षा](https://ekhabri.com/tourism-minister-arrives-at-jashpurs-mayali-nature-camp-reviews-facilities/): रायपुर, 9 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मयाली नेचर कैंप इन दिनों तेजी से उभरते पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बना रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और विशाल जलाशय के बीच बसा यह स्थान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।   इसी क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मयाली नेचर कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। […] - [जहॉ बन्दूकें थीं, अब बहता है पानी- हेटारकसा की बदली तस्वीर](https://ekhabri.com/where-guns-once-stood-water-now-flows-the-transformed-face-of-hetarkasa/): रायपुर 9, अप्रैल 2026/ कभी नक्सल गतिविधियों के कारण विकास से अछूता रहा कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम हेटारकसा आज बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। जहां पहले सड़क, संचार और मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच मुश्किल थी, वहीं अब शासन के नक्सल उन्मूलन अभियान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांव में विकास दिखने लगा है। नक्सल प्रभाव के कारण वर्षों तक इस क्षेत्र में योजनाओं का क्रियान्वयन चुनौतीपूर्ण रहा। दुर्गम भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा कारणों से पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही थी। ग्रामीण, कुएं और नालों पर निर्भर थे, और गर्मी के दिनों […] - [श्रमिक महासम्मेलन में व्यय को लेकर विभाग ने दी सफाई](https://ekhabri.com/department-issues-clarification-regarding-expenditure-on-workers-grand-conference/): रायपुर, 9 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन के व्यय को लेकर उठे सवालों पर श्रम विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग का कहना है कि कार्यक्रम में किया गया पूरा खर्च निर्धारित टेंडर प्रक्रिया और अनुबंधित दरों के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद ही किया गया।   श्रम विभाग के अनुसार, कार्यक्रम में मनमाने खर्च और वित्तीय अनियमितता के लगाए गए आरोप निराधार और भ्रामक हैं। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव गिरीश रामटेके ने बताया कि बिना निविदा प्रक्रिया के कुर्सी और नाश्ते पर खर्च किए जाने के आरोप तथ्यों से […] - [तिरुपति रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन सात फेरे के लिए शुरू](https://ekhabri.com/tirupati-raxaul-summer-special-train-launched-for-seven-trips/): रायपुर, 07 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा देने के उद्देश्य से समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत तिरुपति और रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति समर स्पेशल ट्रेन कुल सात फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह सुविधा खासतौर पर गर्मी के मौसम में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत […] - [बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, चिकन बिक्री पर रोक](https://ekhabri.com/bird-flu-threat-rises-in-bilaspur-ban-imposed-on-chicken-sales/): रायपुर/बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। संभावित खतरे के मद्देनजर चिकन पार्लरों में बिक्री पर 90 दिनों तक प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है।   मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर चिकन दुकानों को दो माह तक बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं, हालात के अनुसार इस अवधि को बढ़ाकर 90 दिन तक किया जा सकता है। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा को […] - [छत्तीसगढ़ मनरेगा क्रियान्वयन में अग्रणी, ई-केवायसी से बढ़ी पारदर्शिता](https://ekhabri.com/chhattisgarh-leads-in-mgnrega-implementation-e-kyc-enhances-transparency/): रायपुर, 09 अप्रैल 2026। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान राज्य ने कई प्रमुख मानकों पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए खुद को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित किया है। प्रदेश में मनरेगा के तहत पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए डिजिटल उपायों को तेजी से लागू किया गया है। 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में 97 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों का ई-केवायसी पूरा किया जा चुका है। इसके तहत करीब 58.16 लाख श्रमिकों का सत्यापन किया गया है, जिससे […] - [प्रोजेक्ट राहत के तहत आपदा प्रभावित परिवार को मिली आर्थिक सहायता](https://ekhabri.com/disaster-affected-families-received-financial-assistance-under-project-rahat/): रायपुर, 09 अप्रैल 2026।रायपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट राहत के अंतर्गत आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत राजस्व पुस्तक परिपत्र आरबीसी 6(4) के प्रावधानों के अनुसार पात्र हितग्राहियों को अनुदान राशि स्वीकृत की जाती है।   इसी क्रम में तिल्दा-नेवरा ब्लॉक के ग्राम बोईरझिट्टी निवासी स्वर्गीय अर्जुन लाल वर्मा के परिजन शैल वर्मा को चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है।   प्रशासन द्वारा संचालित यह पहल आपदा की […] - [दिल्ली प्रवास में भाजपा संगठन महामंत्री शिवप्रकाश से मुख्यमंत्री की मुलाकात](https://ekhabri.com/chief-minister-meets-bjp-general-secretary-organization-shivprakash-during-delhi-visit/): नई दिल्ली/रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त महासचिव (संगठन) शिवप्रकाश से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में प्रदेश के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।   मुख्यमंत्री ने बताया कि इस दौरान छत्तीसगढ़ में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने तथा योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उपायों पर भी चर्चा हुई।   मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन से प्रदेश के विकास को नई गति […] - [आजीविका मिशन से रमशीला कश्यप बनीं आत्मनिर्भर, गांव में बदली तस्वीर](https://ekhabri.com/ramshila-kashyap-becomes-self-reliant-through-the-livelihood-mission-transforms-the-village-landscape/): रायपुर, 09 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के दूरस्थ ग्राम कुधुर में एक महिला की पहल ने आत्मनिर्भरता और विकास की नई मिसाल पेश की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर रमशीला कश्यप ने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी है, बल्कि पूरे गांव के लिए सुविधाओं के नए रास्ते भी खोले हैं।   एक समय माओवादी प्रभाव से प्रभावित रहा यह गांव अब शासकीय योजनाओं की बदौलत तेजी से बदल रहा है। इसी बदलाव का उदाहरण हैं रमशीला कश्यप, जिन्होंने किराना दुकान शुरू कर आज हर महीने लगभग 20 से 25 हजार रुपये की आय अर्जित कर […] - [छत्तीसगढ़ में AI आधारित शिक्षा अभियान शुरू, दो लाख शिक्षक होंगे प्रशिक्षित](https://ekhabri.com/ai-based-education-campaign-launched-in-chhattisgarh-200000-teachers-to-be-trained/): रायपुर, 9 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए “AI सक्षम शिक्षा अभियान” की शुरुआत की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के साथ-साथ विद्यार्थियों को भविष्य के कौशल से लैस करना है।   राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गूगल फॉर एजुकेशन इंडिया के प्रमुख संजय जैन और गूगल इंडिया के पब्लिक पॉलिसी प्रमुख राकेश रंजन ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य में AI आधारित शिक्षा के विस्तार को […] ## Pages - [Join Us](https://ekhabri.com/join-us/): UK Replica offers a variety of 1:1 best super clone rolex GMT-Master II, high quality fake rolex GMT-Master-II. Get latest news on WhatsApp or Telegram.     - [Privacy Policy](https://ekhabri.com/privacy-policy/): Privacy Policy Last updated: May 15, 2020 This Privacy Policy describes Our policies and procedures on the collection, use and disclosure of Your information when You use the Service and tells You about Your privacy rights and how the law protects You. We use Your Personal data to provide and improve the Service. By using the Service, You agree to the collection and use of information in accordance with this Privacy Policy. Interpretation and Definitions Interpretation The words of which the initial letter is capitalized have meanings defined under the following conditions. The following definitions shall have the same meaning […] - [Feedback](https://ekhabri.com/feedback/): cheap replica watches uk perfect Rolex replica watches Rolex replica watches UK for sale [contact-form-7 id=”492″ title=”Contact form 1″] - [Advertsie With Us](https://ekhabri.com/advertsie-with-us/): E- Khabri is a news portal as well as a platform for your brand promotion. Like we all know today social media and online promotions have become the biggest medium of promoting a brand, and these are even much cheaper than the newspaper and other mediums of promotions. Welcome to High Quality Replica Rolex Watches Sales on www.rolexreplicaswissmade.com, Buy the Best cheap Replica Rolex Watches in the UK.Our website has a good traffic through which your business can reach to maximum numbers. Ph: 7869978787 Email: ekhabri.com@gmail.com Ad Size 1 : Ad Size 2 : Ad Size 3 : https://alchemycollaborative.com/ https://arrowpavement.com/ - [Contact Us](https://ekhabri.com/contact/): Owner and Editor : Mrs. Aarti Mishra News Editor : Mrs. Krishna S. Associate  Editor : Mrs. Mahima Pathak Sub Editor : Mr. Rakesh Soni Assistant Editor: Mrs. Richa Tiwari Correspondents : MP : Mr. Ashok Mahawar UP :  Mr. Sanjay Singh Bihar : Mr. Rakesh Yadav Maharashtra : Mr. Harshad Kishore Content producer:  Mr. Rishabh Soni Digital Marketing Manager: Mr. Rishabh Soni Mob: +91-7869978787 | Email: ekhabri.com@gmail.com Address: Housing Board MLA Colony, BEHIND 36 MALL, GE ROAD, Raipur, Chhattisgarh – 492012 © Copyright 2021, Ekhabri | All Rights Reserved Best place to buy cheap AAA++ rolex daytona replica. And the best […] [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)