गुरुर। इन दिनों गुरुर क्षेत्र के अधिकांश सोसाइटी में फटे बारदानों से चावल की सप्लाई हो रही है। राशन दुकानों में लोगों को पात्रता अनुसार कार्ड के तहत वितरण के लिए पहुंचने वाला यह चावल बेतरतीब तरीके से सप्लाई हो रहा है। बारदाने फटे हुए हैं। इससे चावल ट्रकों से सोसाइटी तक पहुंचने के दौरान काफी खराब हो जाता है। तो वहीं कई जगह चावल गिर रहा है। इससे सोसाइटी के विक्रेताओं को काफी नुकसान हो रहा है। सोसाइटी के विक्रेताओं का कहना है कि पूरे स्टाक में इस तरह सप्लाई होने से दो से तीन क्विंटल की शॉर्टेज़ हो रही है। इसकी भरपाई कौन करेगा। ठेकेदार द्वारा सप्लाई में लापरवाही बरती जा रही है। वेयरहाउस प्रबंधन हो चाहे डीएमओ, कोई इस दिशा में ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारों का कहना है कि पुराने बारदानों से सप्लाई हो रही है। जो कि खराब हो गए हैं। बारदाना हुक मारते ही फट रहा है। जब मजदूर इसे ट्रक से उतारकर सोसाइटी ले जाते हैं तो कई बार जरा सा हुक पड़ते ही पूरा बारदाना फट जाता है और चावल गिरने लगता है। बिना हुक मारे तो काम भी नहीं किया सकता। ऐसे में हमाल मजदूर अपनी मजबूरी बताकर चावल गिराते हुए ढो रहे हैं। पर इनसे नुकसान विक्रेताओं को हो रहा है। बारदाने की स्थिति बहुत ही खराब है। वेयरहाउस प्रबंधन के प्रति विक्रेताओं में नाराजगी है। चिटॉद वेयर हाउस से चावल की सप्लाई होती है।
क्या कहते हैं वेयरहाउस के प्रभारी
चिटॉद वेयर हाउस प्रभारी विनोद शर्मा का कहना है कि ठेकेदार को हमने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। शिकायत आई है। फटे बारदानों की वजह से किसी को कोई नुकसान ना हो,इसको लेकर कोई ना कोई रास्ता निकाल लेंगे।
क्या कहते हैं विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष
इधर मामले में छत्तीसगढ़ राशन विक्रेता (पीडीएस) संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सिन्हा निवासी बोरतरा ने कहा कि बारदाना काफी खराब है। हुक लगने से वह और ज्यादा फट रहा है। चावल पूरा बिखर जाता है। इससे काफी नुकसान हो रहा है और शॉर्टेज की समस्या आ रही है। गुरुर क्षेत्र के कई सोसायटी में शिकायत है। इसको लेकर हमने उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है। एक तो ऐसे ही हमें नाममात्र कमीशन मिलता है। उस पर चावल की इस तरह नुकसान की भरपाई आखिर हम पर ही लाद दी जाएगी। सप्लाई सही तरीके से होनी चाहिए। अभी बरसात का मौसम है और ज्यादा खराब होने का डर रहता है। बारदाना पुराना होने के चलते चावल गिर रहा है और उसे वापस बेचने में भी हमें दिक्कत होगी। धान खरीदी के दौरान हमारी सोसायटी से ही इन्ही बारदानों को वापस लिया जाता है। लेकिन जब बारदाने फटे होंगे तो हम बार उनकी कमी भी पूरी नहीं कर पाएंगे। सभी तरफ से विक्रेता परेशान हो रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...