बीजापुर मुठभेड़: में गुरुवार को बड़ा सफलता मिली, जहां सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया। यह कार्रवाई बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा के घने जंगलों में उस समय हुई, जब सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। शुरूआत में 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में और छह शव बरामद होने से संख्या बढ़कर 18 हो गई।
सुरक्षाबलों को मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिला है, जिसमें एके-47 और INSAS राइफलें भी शामिल हैं। यह मुठभेड़ नक्सलियों के बड़े नेटवर्क को कमजोर करने वाला बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है।
मारे गए नक्सलियों में एक नाम सबसे अधिक चर्चा में रहा—मोदियाम वेल्ला, जो पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) की कंपनी नंबर 2 का सक्रिय कमांडर था। बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पत्तिलिंगम ने बताया कि वेल्ला कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है, जिसमें 2020 में सुकमा के मिनपा में हुई वह मुठभेड़ भी शामिल है, जिसमें 17 जवान शहीद हुए थे। वेल्ला पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
हालांकि इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को भी नुकसान उठाना पड़ा। तीन DRG जवान—हेड कांस्टेबल मोनू वाड्डी, कांस्टेबल दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोढ़ी—मुठभेड़ में शहीद हो गए। दो अन्य जवान घायल हुए हैं। घायल जवान जनार्दन कोर्राम और सोमदेव यादव का इलाज चल रहा है।
इस वर्ष अब तक राज्य में 275 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से 246 अकेले बस्तर क्षेत्र में ढेर किए गए हैं। नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान अब तक 23 जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है।
बीजापुर मुठभेड़ सुरक्षा बलों की अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी में से एक मानी जा रही है, जिसने नक्सलियों की ताकत को बड़ा झटका दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...