रायगढ़। पुसौर मार्ग में बेतरतीब तरीके से बिना इंडिकेटर जलाए खड़े ट्रक से बाइक सवार दो भाई टकरा गए, जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठेंगागुड़ी निवासी दो सगे भाई राजेन्द्र कुमार 33 साल एवं राजीव लोचन 26 साल, दोनों सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करते थे और रोजाना अपने गांव से रायगढ़ आना जाना करते थे। बताया जा रहा है कि कल शाम 7 बजे दोनों भाई अपना काम निपटाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। बाइक सवार दोनों भाई जब रैबार के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे बिना इंडिकेटर जलाये खड़े ट्रक से उनकी मोटर सायकल जा टकराई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों भाई सड़क किनारे बेहोशी के हालत में पड़े हुए थे, जिन्हें रात करीब 10 बजे के आसपास एंबुलेंस से रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही दोनों की मौत हो गई। खड़े










