Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष- आज के दिन रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य बनते हुए नजर आ रहें हैं. जिससे मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा. नौकरी से जुड़े लोगों को लिए ऑफिस की ओर से इच्छित कार्य मिल सकता है. व्यापार में नई-नई तरकीबों से उन्नति व मुनाफा प्राप्त होगा. गायन के क्षेत्र में रूचि रखने वालों को मौका मिल सकता है. विद्यार्थी वर्ग अपने कमजोर विषयों को ठीक करने में ध्यान दें, साथ ही विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में कुछ नयी खोज करने की इच्छा बढ़ेगी. हेल्थ में आँखों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं. दिन परिवार के सहयोग और मित्रों से गपशप में व्यतीत होगा.

 

वृष- आज का दिन सामान्य व्यतीत होगा. पैसे के मामलों में सोच-समझकर फैसले लें तो फायदा भी हो सकता है. फाइनेंशियल प्लानिंग करनी होगी. ऑफिशियल कार्य क्षमता में वृद्धि होगी, तथा महत्वपूर्ण कार्य कर पाने में सक्षम रहेंगे. यदि व्यापार को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो किसी को बड़े व्यक्ति को मध्यस्थ रखें, निर्णय आपके पक्ष में होने कि संभावना है. स्वास्थ्य में हल्का व सुपाच्य भोजन ही खाए अन्यथा अपच जैसी स्थिति हो सकती है. परिवार के सदस्यों में आप का मान बढ़ेगा. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी तथा इन दिनों घर में रहते हुए धार्मिक पूजा-पाठ व यज्ञ आदि कार्य भी कर सकते हैं.

 

मिथुन- आज के दिन मानसिक रूप से बहुत कूल रहना चाहिए क्योंकि अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति बहुत एक्टिव है जिससे आप छोटी-छोटी बात को लेकर क्रोधित हो सकते हैं. अनावश्यक रूप से क्रोध रक्तचाप बढ़ा सकता है. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पहले से है तो बहुत सजग रहने की आवश्यकता है. डेटा सेविंग को लेकर अलर्ट रहें मोबाईल और लैपटॉप का बैकअप लें. यदि जीवनसाथी अपने स्वास्थ संबंधित भी कोई समस्या बताएं तो उसको लेकर चिड़चिड़ाना नहीं है, बल्कि उनके सेहत का ख्याल रखें फिर भी आराम न मिले तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें. जीवनसाथी को पेट से संबंधित भी दिक्कत हो सकती है.

 

कर्क- आज का दिन सामाजिक कार्य या धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत करें. अगर किसी से मतभेद हैं उन्हें जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश करें, वरना समस्याएं बड़ी हो सकती है. कर्मक्षेत्र में उच्चपद की चाह रखने वालों के लिए समय अनुकूल है, पर किसी राजकीय व्यक्ति की सिफारिश लेने से बात बनेगी. फुटकर व्यापारी अपने इच्छित लक्ष्य तक पहुँचेंगे. असाध्य व जटिल रोगों में सावधानी बरतनी होगी. नियमित रूप से योग और ध्यान लगाएं. वर्क फ्रॉम होम करने वालों को परिवार के लिए थोड़ा समय निकाले और आज सभी के साथ गपशप करें. वहीं दूसरी ओर वाहन दुर्घटना होने कि आशंका है.

 

सिंह- आज के दिन बड़ों का आशीर्वाद आपको ऊर्जा प्रदान करने वाला है, निवेश अच्छा मुनाफ़ा दे सकते हैं, दूसरी ओर ऐसे वक्त में बचत बैंक बैलेंस को बढ़ाएंगी. नौकरी में पराधीनता का अनुभव प्राप्त होगा, मन शांत रखें, उच्च एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना कर चलें. शेयर-बाजार में धन लगाने से पहले की वरिष्ठ की राय अवश्य लें. विद्यार्थियों को अभ्यास में मन नहीं लगने वाला. हेल्थ की बात करें तो शरीर के किसी भाग में सूजन हो सकती है. जो लोग नियमित दवाई का सेवन करते हैं वह चिकित्सक के सुझाव बिना बन्द न करें. स्नेहीजनों एवं नज़दीकी से स्नेह प्राप्त होगा.

 

कन्या- आज के दिन आध्यात्मिक रहेंगें, ज़रूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं. सफलता एवं आनंद का अनुभव होगा. नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति, आय के स्रोत में वृद्धि होने कि संभावना है साथ ही आपका कार्य करने में मन भी लगेगा. व्यवसाय में मुनाफा व नयी योजना बनाएँगे वहीं दूसरी ओर व्यापार में बदलाव के बारे में भी सोचेंगे.  विद्यार्थियों को अपने नोट्स को संभाल कर रखना चाहिए. सेहत की बात करें तो नशे लत बड़ी शारीरिक समस्या को पैदा कर सकती है, इसलिए इसे त्यागना ही आपके लिए उचित होगा. परिवार के प्रति आपका कठोर नज़रिया बदलता हुआ नजर आएगा. जीवनसाथी के साथ वक्त बिताएं.

 

तुला- आज के दिन टैलेंट को तराशने पर फोकस करें. जो लोग कला से संबंधित कोई प्रतिभा रखते हैं उनके लिए समय उचित चल रहा है कलात्मकता को समय देना चाहिए. जो लोग खाना बनाने के शौकीन हैं वह परिवार के लोगों के लिए पसंदीदा भोजन बनाएं और एक साथ बैठकर भोजन का आनंद लें. लेकिन एक बात पर ध्यान रहें, की यदि भोजन ग्रहण करने के उपरान्त बैठे रहते हैं तो ऑयली फूड खाने से बचना चाहिए अन्यथा एसिडिटी की समस्या आपको परेशान कर सकती है. माता-पिता के चरण दबाने का यदि अवसर प्राप्त हो तो निसंकोच दबाएं इससे उनका स्नेह व आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा.

 

वृश्चिक- आज के दिन तकनीकी का पूरा उपयोग करना है. सॉफ्टवेयर से जुड़े लोगों को ऑनलाइन प्लानिंग के साथ-साथ डिज़ाइनिंग पर भी फोकस करना होगा. वहीं दूसरी ओर जो लोग फैशन डिज़ाइनिंग से संबंधित कार्य करते हैं, उनको नए प्रोजेक्ट कार्य करना पड़ सकता है. लॉकडाउन का पालन करें बेवजह घर से निकलने से बचना होगा अन्य़था सरकार की ओर से कार्यवाही हो सकती है. स्वास्थ्य की बात करें तो अग्नि से संबंधित कार्य करते समय सचेत रहना चाहिए क्योंकि नकारात्मक ग्रह चोट पहुंचाने के फिराक में हैं. आप यदि प्रयास करेंगें तो पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. परिवार के बड़े-बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करें.

 

धनु- आज के दिन लक्ष्यों के प्रति आप स्पष्ट रहेंगे , जिससे निर्धारित  लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी. कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन रचनात्मकता से भरा रहेगा, अपनी रुचिनुसार विषयों पर ध्यान दें. ऑफिशियल कार्य में आपका बेहतरीन प्रदर्शन आपके विरोधियों को मात देगा. नयी नौकरी के लिए जो लोग प्रयास कर रहें हैं उनको कहीं से ऑफर मिलने की संभावना है. छोटे व्यापारी अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे. कान में पानी चला जाना, कीड़े का काटना या फिर अन्य कारणों से कान में दर्द होने की आशंका है. प्रेम व मीठी वाणी को हथियार बनाकर परिवार के सदस्यों को प्रसन्न रखें.

 

मकर- आज के दिन ओवरएक्टिव रहने की वजह से आप दिमाग को थका सकते हैं, जो चिंता, बेचैनी और तनाव का कारण बनेगी. सभी कार्य धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगे, इसलिए कार्य को पूरा करने की जल्दबाजी न करें. निवेश करने से पहले उसकी सुरक्षा की जानकारी अवश्य लें लौंग टाईम का निवेश अच्छा फल दे सकता है. विद्यार्थी वर्ग ध्यान और समर्पण के साथ अध्ययन करें. हेल्थ में नसों में खिचाव होने से पैरों का दर्द परेशान कर सकता है. घर की सेटिंग चेंज करने के लिए दिन शुभ है, आज यदि आपकी छोटी बहन का जन्मदिन है तो उन्हें कोई छोटा सा ही मगर उपहार अवश्य दें.

 

कुम्भ- आज के दिन किसी बात को लेकर आप असंतुष्ट नजर आएंगे. इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि आपके आसपास के लोग आपका साथ न दें. ग्रहों की स्थितियों को देखकर आपको सलाह दी जाती है कि धैर्य में कमी न आने दें. महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान से अवश्य पढ़ लें. अनावश्यक निवेश करना भविष्य में अड़चन पैदा कर सकता है. बॉस के साथ ताल-मेल अच्छा रहेगा. वर्तमान समय में फिसलन वाली जगहों से दूर रहें, क्योकिं गिर कर कमर में चोट लगने की आशंका है. संतान को वायरल इंफेक्शन होने की आशंका है, इसलिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें.

 

मीन- आज के दिन उत्साहित रहेंगे, वहीं दूसरी ओर कार्यों में भी केंद्रित होते नजर आएंगे. दान-धर्म के कार्यों से पीछे न हटें, क्षमतानुसार गरीबों की मदद करते रहें. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को नौकरी के संदर्भ में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. ऑफिशियल कार्य में अधीनस्थ मदद करेंगें, जिससे बड़े प्रोजेक्ट आसानी से पूर्ण होगें. व्यापारियों को लाभ मिलेगा, साथ ही सरकार के बताएं गए नियमों का पालन करें. क्षय रोग के प्रति अलर्ट रहें, यदि कई दिनों से किसी बीमारी के चलते परेशान चल रहें तो आज अधिक सचेत रहें. पारिवारिक मुद्दों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं.

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *