Google Analytics Meta Pixel ‘अनुपमा’ ने TV पर दबदबा रखा कायम, ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026’ जीता - Ekhabri.com

‘अनुपमा’ ने TV पर दबदबा रखा कायम, ‘आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026’ जीता

अनुपमा ने फिर से टेलीविजन पर अपना दबदबा कायम किया है। उन्होंने एक और खिताब अपने नाम कर लिया है। रुपाली गांगुली को आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026 से नवाजा गया है, जिसमें उन्हें टीवी इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान दिया गया है, लेकिन खास बात ये है कि ये अवॉर्ड सिर्फ अकेले अनुपमा ने नहीं, बल्कि उनके भाई ने भी जीता है, जो पेशे से कोरियोग्राफर हैं।

 

 

रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड से जुड़ी खूबसूरत फोटोज पोस्ट की, जिसमें वे स्टेज पर अपने भाई और मां के साथ दिख रही हैं। अभिनेत्री की मां रजनी ने स्टेज पर फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर बेटे के साथ जबरदस्त डांस किया और सारी लाइमलाइट जीत ली। इससे पहले भी उनकी मां रजनी गांगुली का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और उन्हें यूजर्स ने ‘रियल स्टार’ की उपाधि दी थी। भले ही गोल्ड अवॉर्ड 2026 रुपाली और उनके भाई विजय गांगुली ने जीता है, लेकिन चर्चा सिर्फ उनकी मां की हो रही है।

 

 

अवॉर्ड शो की फोटोज पोस्ट करते हुए रुपाली ने कैप्शन में लिखा, “इन प्रतिष्ठित क्षणों के लिए आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड का दिल से धन्यवाद, और अनुपमा के जन्मदिन पर रुपाली को ये उपहार देने के लिए भी तहे दिल से शुक्रिया। विजय गांगुली और रजनी गांगुली मेरे दो अनमोल रतन और मेरी रीढ़ हैं, और मेरी हिम्मत बनने के लिए अश्विन वर्मा का धन्यवाद। इसके साथ ही मुझे अपनी ‘अनुपमा’ बनाने के लिए राजन शाही और पूरी टीम को दिल से आभार। अनुपमा ने मेरी जिंदगी बदल दी।”

Read Also  साहसी बेटी ने आठ बंदूकधारियों से लड़कर बचाई पिता की जान

 

 

बता दें कि साल 2020 में ‘अनुपमा’ ने टीवी पर दस्तक दी थी और आज 6 साल तक टीवी पर राज कर रही है। शो ज्यादातर समय टीआरपी रेटिंग में टॉप पर रहता है। शो में समाज से जुड़े उन मुद्दों पर फोकस किया जाता है, जिन पर कोई बात करना तक पसंद नहीं करता। शो में अनुज और अनुपमा की लव स्टोरी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था, लेकिन अनुज और अनुपमा की जोड़ी भी पर्दे पर ज्यादा समय तक नहीं दिख पाई। फिलहाल अनुपमा अपनी तीसरी पीढ़ी की उलझनों को सुलझाती दिख रही हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *