Google Analytics Meta Pixel श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख - Ekhabri.com

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से पढ़ाई और संवाद में परेशानियों का सामना कर रही प्रमिला को श्रवण यंत्र मिलने के बाद अब वह स्पष्ट रूप से सुन पा रही है। इससे उसके आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

 

नारायणपुर जिले की ग्राम पंचायत भरंडा की रहने वाली प्रमिला के लिए जिंदगी काफी हद तक खामोशी से घिरी हुई थी। श्रवण बाधिता के कारण उसे लोगों की बातें समझने में कठिनाई होती थी। वहीं, कक्षा में शिक्षकों द्वारा समझाए जाने वाले पाठ को स्पष्ट रूप से सुन न पाने के कारण उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। इससे उसकी शिक्षा की रफ्तार धीमी पड़ने लगी थी।

 

जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आयोजित शासकीय स्वास्थ्य शिविर में प्रमिला का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान उसकी श्रवण बाधिता की पहचान हुई।

 

इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रमिला का यूडीआईडी पोर्टल पर पंजीयन कराया। साथ ही उसे दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड जारी किया गया, जिससे वह शासन की दिव्यांगजन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

 

8 सितंबर 2026 को समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रमिला को आधुनिक श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद उसके आसपास की खामोशी जैसे दूर हो गई। अब प्रमिला पहले की तुलना में स्पष्ट रूप से सुन पा रही है। सुनने की क्षमता में सुधार के साथ उसके आत्मविश्वास में भी बड़ा बदलाव आया है।

Read Also  श्रीमद भागवत कथा में हुए शामिल मंत्री डॉ. डहरिया,क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की

 

श्रवण यंत्र की मदद से अब प्रमिला के लिए कक्षा में पढ़ाई समझना आसान हो गया है। वह अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने को लेकर उत्साहित है। परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत में भी अब उसे पहले जैसी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

 

प्रमिला और उसके पिता सुकुम ने शासन और जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रमिला की कहानी बताती है कि सही समय पर मिली सहायता और आधुनिक तकनीक किसी व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद पैदा कर सकती है। दूरदराज के क्षेत्रों में जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें शिक्षा, संवाद और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *