मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने का रास्ता काफी हद तक साफ हो गया है। हालांकि, रिलीज से पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होना बाकी है।
फिल्म को शुरुआत में ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से बनाया जा रहा था। इसकी कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में भारतीय सैनिकों की बहादुरी और सीमा पर हुए संघर्ष को केंद्र में रखा गया है। संवेदनशील विषय होने के कारण फिल्म के कंटेंट को लेकर शुरुआत से ही काफी चर्चा रही है।
जानकारी के अनुसार, फिल्म के शुरुआती संस्करण में भारत-चीन संबंधों और सैन्य टकराव से जुड़े कुछ दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई गई थी। इसके बाद निर्माताओं ने संबंधित पक्षों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए फिल्म में बदलाव किए और कुछ हिस्सों को दोबारा शूट किया। संशोधित संस्करण में दोनों देशों के संबंधों तथा कूटनीतिक पहलुओं को पहले की तुलना में अधिक संतुलित तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है। संशोधित फिल्म को देखने के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई है। इससे फिल्म के निर्माताओं को बड़ी राहत मिली है। अब फिल्म को सिनेमाघरों तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कर्नल संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे सलमान फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। कर्नल संतोष बाबू 2020 के गलवान संघर्ष के दौरान शहीद हुए थे। फिल्म में उनके नेतृत्व, साहस और सीमा पर हुए घटनाक्रम को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं, चित्रांगदा सिंह भी फिल्म का हिस्सा ‘मातृभूमि’ में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर पहले अप्रैल में रिलीज की चर्चा थी, लेकिन निर्धारित समय पर इसे सिनेमाघरों में नहीं लाया जा सका। अब सरकारी मंजूरी मिलने के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं। हालांकि, आधिकारिक रिलीज तारीख की घोषणा मेकर्स की ओर से होना बाकी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...