मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में इस समय जिस एक नाम की सबसे ज्यादा गूंज है, वह डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ है। इस महाकाव्य पर आधारित भव्य सिनेमैटिक प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज इस कदर बढ़ चुका है कि इसकी रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने अनुमान धरे के धरे रह गए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है….इसमें दिखाए गए किरदार, कहानी बेहद अलग तरह से प्रस्तुत किए गए हैं. अनुमान है कि पहले ही दिन फिल्म बड़ी कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सकती है
फिल्म रामायम में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभा रहे हैं, जबकि साउथ के सुपरस्टार यश और एक्ट्रेस साई पल्लवी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। खबरों के अनुसार फिल्म कलेक्शन के मामले में एक ऐसा बेंचमार्क सेट करने जा रही है जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने पहले की होगी।
ग्लोबल स्तर पर धमाकेदार शुरुआत का अनुमान
फिल्म रामायण के ट्रेड ट्रैकिंग रिपोर्ट्स के अनुसार यह मेगा बजट फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले ही दिन लगभग 160 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करने का दम रखती है। भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है, खासकर नॉर्थ अमेरिका और खाड़ी देशों में इसकी एडवांस बुकिंग के संकेत बेहद मजबूत हैं। मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट के विजुअल्स और वीएफएक्स पर पानी की तरह पैसा बहाया है, और दर्शकों का यह भारी सपोर्ट इस बात की गवाही दे रहा है कि वैश्विक पटल पर यह भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा तहलका साबित हो सकता है।
जवान और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर ‘जवान’ और खुद रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ जैसी बड़ी फिल्मों की ओपनिंग के मुकाबले ‘रामायण’ का यह शुरुआती अनुमान कहीं आगे निकल गया है।कुछ चुनिंदा पैन-इंडिया फिल्मों के सर्वकालिक रिकॉर्ड्स की बात करें तो टक्कर अभी भी कड़ी बनी हुई है, लेकिन जिस तरह से इस पौराणिक ड्रामे को लेकर हाइप क्रिएट हुई है, उसने तमाम पुराने समीकरणों को पीछे छोड़ दिया है।
धुरंधर 2 और आरआरआर से है सख्त मुकाबला
भले ही फिल्म रामायण कई रिकॉर्ड्स को तोड़ रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस के कुछ टॉप पायदानों पर अभी भी कुछ अन्य फिल्मों का दबदबा कायम है। ग्लोबल स्तर पर सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करने वाली कुछ चुनिंदा फिल्मों जैसे कि ‘आरआरआर’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के शुरुआती आंकड़ों के मुकाबले यह फिल्म अभी उस लीग के बेहद करीब जरूर है, लेकिन कुछ मामलों में उन्हें पछाड़ पाना एक चुनौती बना हुआ है।
इस फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा आधार इसकी पैन-इंडिया पहुंच है, जो उत्तर से लेकर दक्षिण तक के दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। हिंदी भाषी क्षेत्रों में जहां रणबीर कपूर की लोकप्रियता चरम पर है, वहीं दक्षिण के राज्यों में यश की मौजूदगी इस फिल्म को एक अलग ही स्तर पर ले जा रही है।सिनेमाघर मालिकों का मानना है कि रिलीज के पहले दिन लगभग सभी प्रमुख शहरों में शोज हाउसफुल रहने वाले हैं। आने वाले हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड टूटना तय है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
October 29, 2026 /
दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...