Google Analytics Meta Pixel महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार - Ekhabri.com

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

 

देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला

==उज्जैन से अशोक महावर

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल ने मिस वर्ल्ड 2026 के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय संस्कृति और उज्जैन का गौरव बढ़ाया है। वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित प्रतियोगिता में निकिता ने ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ राउंड में देवी के स्वरूप से प्रेरित पारंपरिक प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी प्रस्तुति में भारतीय आध्यात्मिक परंपरा, संस्कृति और शास्त्रीय सौंदर्य की अद्भुत झलक दिखाई दी।


111 देशों की सुंदरियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता ने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा से खास पहचान बनाई है। अब देशभर की नजरें ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं। भारत को उम्मीद है कि उज्जैन की यह बेटी देश को सातवीं बार मिस वर्ल्ड का ताज दिलाने में कामयाब होगी।
दादा बोले- कहा था, मिस वर्ल्ड बनकर ही लौटूंगी
निकिता के दादा धन्नालाल पोरवाल ने कहा कि जिस दिन का परिवार को इंतजार था, वह आ गया है। उन्होंने बताया कि वियतनाम रवाना होने से पहले निकिता उज्जैन आई थी और बाबा महाकाल, काल भैरव तथा मां बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। निकिता ने उस समय परिवार से कहा था—“मैं मिस वर्ल्ड बनकर ही लौटूंगी।”

दादा के मुताबिक, वियतनाम पहुंचने के बाद से निकिता लगातार वीडियो कॉल के जरिए परिवार के संपर्क में है और प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी देती रहती है। उन्होंने कहा कि निकिता जीत को लेकर पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी है। परिवार के साथ पूरा उज्जैन भी अपनी बेटी की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है।

Read Also  अटेंशन की दौड़ में भ्रामक खबरें बनीं लोकतंत्र के लिए खतरा

उज्जैन से विश्व मंच तक का सफर
निकिता ने उज्जैन के कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से स्नातक की पढ़ाई की। करीब 18 वर्ष की उम्र में टीवी होस्ट के रूप में करियर शुरू करने वाली निकिता ने बाद में अभिनय और थिएटर में भी पहचान बनाई। उन्होंने रामलीला में माता सीता और श्रीकृष्ण लीला में राधा की भूमिका निभाई है।
वर्ष 2024 में निकिता ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीतकर मिस वर्ल्ड के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का रास्ता बनाया।

भारत की छह बेटियां जीत चुकी हैं ताज
भारत की रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं। अब निकिता के सामने भारत को सातवीं बार विश्व सुंदरी का ताज दिलाने की चुनौती है।

महाकाल की नगरी से निकली निकिता की नजर अब विश्व ताज पर है। उज्जैनवासियों को उम्मीद है कि फिनाले में निकिता की जीत के साथ एक बार फिर दुनिया के मंच पर भारत का तिरंगा शान से लहराएगा।

निकिता की उपलब्धियां

  • फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 की विजेता
  • मिस इंडिया मध्यप्रदेश 2024
  • टीवी होस्ट और थिएटर आर्टिस्ट
  • रामलीला में माता सीता और श्रीकृष्ण लीला में राधा की भूमिका
  • मिस वर्ल्ड 2026 में भारत की दावेदार ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में देवी के स्वरूप में भारतीय संस्कृति की प्रस्तुति

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *