Google Analytics Meta Pixel शिक्षक दिवस पर रायपुर निगम के 59 शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह - Ekhabri.com

शिक्षक दिवस पर रायपुर निगम के 59 शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह

 

रायपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर निगम की छह स्कूलों के 59 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। नगर निगम मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल पर सामान्य सभा सभागार में आयोजित समारोह में महापौर मीनल चौबे ने सभापति सूर्यकान्त राठौड़, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू और पार्षदों की मौजूदगी में शिक्षकों को श्रीफल एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत महान शिक्षक एवं भारत गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर नगर निगम की छह स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की गई।

 

समारोह का सबसे भावुक क्षण उस समय देखने को मिला, जब पार्षद अंजलि गोलछा ने अपनी शिक्षिका रचना तिवारी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। अंजलि गोलछा ने कहा कि आज वह जीवन में जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनकी स्कूल की शिक्षिका रचना तिवारी द्वारा दिए गए संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

इसी तरह पार्षद महेश ध्रुव ने अपने स्कूल के दिनों के शिक्षक यशवंत वर्मा के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पार्षद कैलाश बेहरा ने भी अपने स्कूली जीवन के शिक्षक का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुजनों के प्रति जनप्रतिनिधियों के इस सम्मान ने कार्यक्रम को भावुक और यादगार बना दिया।

 

समारोह में नगर निगम की सेवानिवृत्त शिक्षिका मधु शर्मा की सेवाओं का भी सम्मान किया गया। महापौर मीनल चौबे ने उन्हें श्रीफल एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर उनके लंबे शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया।

Read Also  अमित शाह का सीएम साय ने किया स्वागत

 

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षकों का सदैव सम्मान किया जाता है। शिक्षक नौनिहालों का भविष्य गढ़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने नगर निगम स्कूलों के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें निगम स्कूलों के शिक्षकों की क्षमताओं पर पूरा विश्वास है।

 

महापौर ने नगर निगम स्कूल शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला से शिक्षकों की समस्याओं की जानकारी लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर निगम स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान संभव है, उनके निराकरण के लिए अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र प्रयास किए जाएंगे। वहीं, जिन विषयों का समाधान राज्य शासन के स्तर पर होना है, उन्हें एमआईसी की बैठक में रखकर नियमानुसार राज्य शासन को भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

 

महापौर ने कहा कि रायपुर नगर निगम में सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। इसी तरह निगम स्कूलों के शिक्षकों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना जाएगा और नियमानुसार उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

 

खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू ने नगर निगम स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि निगम स्कूलों के शिक्षकों की समस्याओं को महापौर और एमआईसी सदस्यों के समक्ष रखा जाएगा तथा नियमानुसार उनके समाधान के लिए एमआईसी की बैठक में चर्चा की जाएगी।

 

कार्यक्रम में शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला ने शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों से महापौर को अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

Read Also  दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया नमन

 

समारोह में जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, ममता तिवारी, अंजलि गोलछा, देवदत्त द्विवेदी, कैलाश बेहरा, राजेश कुमार देवांगन, महेश कुमार ध्रुव सहित एल्डरमैन, नगर निगम के अधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर व्यायाम शिक्षिका यामिनी शुक्ला, खमतराई स्कूल के प्राचार्य एवं नगर निगम स्कूल शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला, नवीन सरस्वती कन्या शाला की प्राचार्या रचना तिवारी, डब्ल्यूआरएस स्कूल के प्राचार्य प्रदीप भोई सहित छह निगम स्कूलों के कुल 59 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला ने किया। अंत में उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा ने आभार प्रदर्शन किया।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *