Google Analytics Meta Pixel कवर्धा में 108 शिक्षकों का सम्मान, उप मुख्यमंत्री ने गुरुजनों का लिया आशीर्वाद - Ekhabri.com

कवर्धा में 108 शिक्षकों का सम्मान, उप मुख्यमंत्री ने गुरुजनों का लिया आशीर्वाद

 रायपुर। शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनका स्थान सदैव आदरणीय और अग्रणी रहा है। यह बात उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कवर्धा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह 2026 में कही। समारोह में जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 108 शिक्षकों को शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सम्मानित शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र भेंटकर उनका सम्मान बढ़ाया। सम्मान पाने वाले शिक्षकों में सेवानिवृत्त शिक्षक भी शामिल रहे। उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य विद्यार्थियों और पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

 

समारोह को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल कक्षा में पाठ्यक्रम का ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उन्हें जीवन की सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुरुजनों से मिले संस्कार, ज्ञान और मार्गदर्शन जीवन के हर पड़ाव पर उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक द्वारा विद्यार्थी को दिया गया ज्ञान और संस्कार लंबे समय तक उसके जीवन को प्रभावित करता है।

 

अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वामी करपात्री जी विद्यालय में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुरुजनों ने पढ़ाई के साथ खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी जीवन के महत्वपूर्ण पाठ सिखाए। बचपन में गुरुजनों के साथ बिताए गए पल आज भी उनके लिए महत्वपूर्ण, प्रेरणादायी और चीरस्मरणीय हैं।

Read Also  आत्महत्या करने वाली नाबालिग छात्रा का शव गायब

 

कार्यक्रम में भावुक क्षण उस समय आया जब उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने विद्यार्थी जीवन के गुरुजनों जी.आर. चंदेल, पी.पी. दुबे, एम.आर. महोबिया, विजेंद्र श्रीवास्तव और एम.के. गुप्ता का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने अपने गुरुजनों को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान व्यक्ति के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होता है। गुरुजनों से प्राप्त शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन जीवन की मजबूत नींव तैयार करते हैं।

 

84 हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 84 हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें से 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा शुरू की जा चुकी है, जबकि शेष 34 स्कूलों में भी जल्द स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।

 

7,500 स्कूलों में बालिका शौचालय निर्माण का लक्ष्य

 

विजय शर्मा ने बताया कि छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए 7,500 स्कूलों में बालिका शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल में बालिकाओं के लिए आवश्यक शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इससे छात्राओं को विद्यालय में बेहतर वातावरण मिलेगा और शिक्षा के प्रति उनका निरंतर जुड़ाव भी मजबूत होगा।

 

Read Also  शिक्षिका आनलाइन कक्षा में बच्चों से परेशान होकर बनी बोली- नहीं बनना मां

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों पर पढ़ाई शुरू

 

उप मुख्यमंत्री ने जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और इस वर्ष 50 सीटों पर पढ़ाई शुरू हो गई है। उन्होंने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि मेडिकल शिक्षा की शुरुआत से स्थानीय विद्यार्थियों को चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे।

 

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले पहले विद्यार्थी सहसपुर लोहारा के हिमांशु देवांगन हैं। उन्होंने कहा कि जिले में मेडिकल शिक्षा की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

समारोह में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *