Google Analytics Meta Pixel नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज - Ekhabri.com

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के बयानों की जांच करेगी, इस जानकारी के सामने आने के बाद अब मौत से जुड़े कई अहम सवाल खड़े हो गए हैं।

 

बीते दिन कार्डियक अरेस्ट से हुआ था निधन

आपको बता दें कि नाना पाटेकर का वीरवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें गोवा स्थित अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। अस्पताल के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया।

 

मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर की मौत के बाद मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

 

4 अक्टूबर को गोवा के कार्यक्रम में हुए थे शामिल

नाना पाटेकर की आखिरी सार्वजनिक मौजूदगी उनके निधन से कुछ दिन पहले गोवा में एक कार्यक्रम में हुई थी। 4 अक्टूबर को वह गोवा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके महज चार दिन बाद उनके निधन की खबर सामने आई।

 

100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हिंदी के साथ-साथ उन्होंने मराठी सिनेमा में भी अपनी खास पहचान बनाई। उनकी पहचान ऐसे अभिनेता के तौर पर रही, जो गंभीर, दमदार और अलग तरह के किरदारों को पर्दे पर प्रभावी तरीके से निभाते थे।

Read Also  15 जुलाई:आज का राशिफल

 

‘परिंदा’ से मिला पहला नेशनल अवॉर्ड

साल 1989 में आई फिल्म ‘परिंदा’ में नाना पाटेकर ने अन्ना का किरदार निभाया था। इस भूमिका के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।इसके बाद 1994 की फिल्म ‘क्रांतिवीर’ में उनके अभिनय को भी खूब सराहा गया और उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।

 

वहीं, 1996 की ‘अग्निसाक्षी’ के लिए उन्हें एक बार फिर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस तरह नाना पाटेकर को अपने करियर में तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले।भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *