Google Analytics Meta Pixel बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर - Ekhabri.com

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आईईडी विस्फोटों में हाथ-पैर गंवाने वाले लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर अब आईईडी विस्फोटों की पीड़ा से बाहर निकलने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नक्सल हिंसा के दौर में सड़कों, नदी-तालाबों के किनारे और स्कूलों के आसपास लगाए गए आईईडी की चपेट में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ आम नागरिक और पशु भी आए। कई नागरिकों ने इन विस्फोटों में अपने हाथ-पैर गंवाए और आज भी दिव्यांगता के साथ कठिन जीवन जी रहे हैं।

 

इसी पीड़ा को कम करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग में दो बड़े दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पहला तीन दिवसीय शिविर 5, 6 और 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित होगा। इसमें बस्तर, कांकेर, नारायणपुर और कोंडागांव जिले के दिव्यांगजन शामिल होंगे। वहीं दूसरा शिविर 15, 16 और 17 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में लगाया जाएगा। इसमें दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के हितग्राहियों को लाभ मिलेगा।

 

इन शिविरों का आयोजन भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के तकनीकी सहयोग से किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार हितग्राहियों को कृत्रिम पैर यानी जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। विशेषज्ञों की टीम दिव्यांगजनों का परीक्षण और नाप लेकर उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग तैयार करेगी।

Read Also  जशपुर में तेज रफ्तार कार ट्रेलर में घुसी, पांच की मौत

 

जगदलपुर में आयोजित होने वाले पहले शिविर के लिए चार जिलों में कुल 2,953 दिव्यांगजनों को चिन्हांकित किया गया है। इनमें बस्तर जिले से 1,570, कोंडागांव से 1,080, कांकेर से 236 और नारायणपुर से 67 दिव्यांगजन शामिल हैं।

 

समाज कल्याण विभाग के सहयोग से शिविर में अन्य आवश्यक सहायक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। इनमें श्रवण यंत्र, बैसाखी, स्मार्ट छड़ी, वॉकिंग स्टिक, सामान्य छड़ी, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल और कैलिपर्स सहित दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के उपयोगी उपकरण शामिल हैं।

 

आईईडी विस्फोटों में हाथ या पैर गंवाने वाले नागरिकों को शिविर में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अन्य कारणों से दिव्यांग हुए लोग भी इन शिविरों का लाभ उठा सकेंगे।

 

शिविर में पुराने या क्षतिग्रस्त कृत्रिम अंगों की मरम्मत की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले से कृत्रिम अंग का उपयोग कर रहे दिव्यांगजनों को भी राहत मिलेगी। सरकार का उद्देश्य है कि आईईडी विस्फोटों से प्रभावित अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर उनकी जरूरत के मुताबिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आईईडी किसी को पहचानकर नहीं आता था। इसकी चपेट में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ आम नागरिक और पशु भी आए। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के साथ सरकार अब आईईडी से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और उनके जीवन को आसान बनाने की दिशा में भी काम कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार बस्तर को आईईडी के भय से मुक्त करने के साथ-साथ उन लोगों के साथ भी खड़ी है, जो इन विस्फोटों के कारण दिव्यांग हुए हैं। दोनों शिविरों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है कि बस्तर संभाग के ऐसे प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचे और वर्षों से चली आ रही उनकी पीड़ा को कम किया जा सके।

Read Also  प्रेमी युवक-युवती में हुआ विवाद….प्रेमी ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी प्रेमिका की हत्या.

 

### पंजीयन के लिए इन अधिकारियों से कर सकते हैं संपर्क

 

शिविर में शामिल होने के लिए हितग्राही अपने जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी या जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। ग्राम सभाओं के माध्यम से भी ऐसे हितग्राहियों की पहचान कर ग्राम पंचायत सचिव के जरिए उनका पंजीयन जनपद और जिला पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

 

जिन जरूरतमंद लोगों का किसी कारणवश पहले पंजीयन नहीं हो पाया है, वे भी सीधे शिविर में पहुंचकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में आने वाले हितग्राहियों के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी।

 

सरकार का लक्ष्य इन दोनों शिविरों के माध्यम से बस्तर संभाग के आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांगजनों तक जरूरी सहायता पहुंचाना है। इन प्रयासों के जरिए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर प्रभावित लोगों को आत्मनिर्भर और सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद देने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *