रायपुर, 24 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुरुवार को धमतरी और कांकेर जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और कहा कि “विष्णु के सुशासन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।”
धमतरी के ग्राम तेलिनसत्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में मंत्री ने बच्चों से संवाद किया, चॉकलेट बांटी और भोजन-नाश्ते की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों को समय पर पोषण युक्त आहार दिया जाए, गर्मी को देखते हुए पीने के पानी और ओआरएस की सुविधा रहे, और केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक खुले।
IMG 20250424 WA0032
मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान, पढ़ाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। केंद्रों को बच्चों के लिए सुरक्षित, सुविधायुक्त और अनुकूल वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है।
कांकेर जिले के दरगाहन ग्राम में निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां सामने आईं, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों की देखरेख में कोई कोताही नहीं चलेगी।
निरीक्षण के पश्चात समीक्षा बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक में विभागीय अधिकारी, परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित रहीं।
सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं और बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाएं प्रभावी रूप से लागू हों और इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...