Google Analytics Meta Pixel काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त         - Ekhabri.com

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में क्या लिखा है। वैसे तो स्थानीय पंचांग भी देखे जाते हैं, लेकिन काशी के पंचांग को अगर आप मानते हैं तो आप यहां पढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं कितने बजे से लग रही है अष्टमी तिथि।      

 

अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर दिन रविवार को होगी। काशी के पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि सूर्योदय पूर्व से लेकर संपूर्ण दिन एवं रात व्याप्त रहकर 19 अक्टूबर दिन सोमवार को प्रातः 7:53 बजे तक व्याप्त रहेगा। इस प्रकार उदयकालिक मान्यताओं के आधार पर देखा जाए तो नवरात्र में अष्टमी तिथि की वृद्धि हो रही है। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दिन में 11:34 बजे तक व्याप्त रहेगा उसके बाद उत्तरा आषाढा नक्षत्र लग जाएगा। सुकर्मा नामक योग रहेगा तथा शुभ नामक औदायिक योगा व्याप्त रहेगा। महाष्टमी का व्रत 18 अक्टूबर दिन रविवार को ही किया जाएगा तथा 18 अक्टूबर को ही निशा पूजा भी की जाएगी। अष्टमी तिथि में कन्या पूजन करने वाले लोग भी 18 अक्टूबर को ही कन्या पूजन करेंगे। इसलिए अगर कन्या पूजन को और व्रत रखने को लेकर कंफ्यूजन हैं तो यहां आप अच्छे से समझ गए होंगे। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दिन में 11:34 बजे के बाद से आरंभ होगा। इस बात का ध्यान रखें कि अष्टमी तिथि का पारण 19 अक्टूबर दिन सोमवार को दिन में 7:55 बजे के बाद किया जाएगा

Read Also  बाबा बागेश्वर की पदयात्रा का 6वां दिन…डिप्टी CM विजय शर्मा और BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव होंगे शामिल

 

काशी पंचांग के अनुसार नवमी कब है?

उदय कालिक अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर दिन सोमवार को प्रातः 07:53 बजे के बाद नवमी तिथि लग जाएगी। यद्यपि कि उदय कालिक नवमी तिथि 20 अक्टूबर को होगा। परंतु नवरात्र व्रत से संबंधित हवन पूजा आदि का कार्य 19 अक्टूबर 2026 की सुबह 7:53 बजे से 20 अक्टूबर दिन मंगलवार की सुबह 9:35 बजे तक ही किया जाएगा। नवमी तिथि में कन्या पूजन करने वाले लोग कन्या पूजन 19 अक्टूबर को दिन में 7:53 के बाद से लेकर 20 अक्टूबर दिन मंगलवार की प्रातः 9:35 से पूर्व करेंगे। नवरात्र का नवां दिन 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को दिन में 9:35 बजे तक ही व्याप्त रहेगा। इस कारण से महानवमी का व्रत 19 अक्टूबर को ही किया जाएगा।20 अक्टूबर को प्रातः 9:35 बजे के बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। नवरात्र से संबंधित जो 9 दिनों का व्रत करते हैं। वे लोग 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को दिन में 9:35 बजे के बाद से लेकर शाम तक कभी भी कर सकते हैं। 20 अक्टूबर दिन को विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा। 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को दिन में 9:35 के बाद दशमी तिथि लग जाने के कारण विजयदशमी का अति पावन एवं पवित्र पर्व 20 अक्टूबर को ही होगा। विजयदशमी का परम पवित्र पर्व 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को अपरान्ह 4:08 बजे से पूर्व श्रवण नक्षत्र से युक्त दशमी तिथि में किया जाएगा

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *