Google Analytics Meta Pixel दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट - Ekhabri.com

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह कार्य 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक निर्धारित तिथियों में होगा. यही कारण है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित करीब 51 यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में अनेक एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने, कुछ ट्रेनों का मार्ग बदलने तथा कुछ का परिचालन गंतव्य से पहले समाप्त करने का निर्णय लिया है. इसका असर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों पर भी पड़ेगा.

 

रेलवे के अनुसार, टाटानगर-बिलासपुर, बिलासपुर-टाटानगर, हटिया-दुर्ग, दुर्ग-हटिया और बिलासपुर-बक्सर सहित कई महत्वपूर्ण मार्गों की ट्रेनें निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी. इसके अलावा लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित होंगी. यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

 

बिलासपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक निर्धारित तिथियों में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने, कुछ का मार्ग बदलने और कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त करने का निर्णय लिया है. इससे छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Read Also  कांकेर जल बर्बादी घटना पर जल संसाधन विभाग के प्रभारी एसडीओ धीवर निलंबित

 

18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 5 दिसंबर तथा 7 से 14 दिसंबर 2026 तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-अंगुल-कटक होकर पुरी पहुंचेगी.

 

18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 6 से 15 दिसंबर 2026 तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन कटक-अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर योगनगरी ऋषिकेश जाएगी.

 

13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 28 नवंबर तथा 4 से 15 दिसंबर 2026 तक राउरकेला स्टेशन पर समाप्त होगी. इस दौरान राउरकेला-दुर्ग के बीच ट्रेन रद्द रहेगी.

 

13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 29 नवंबर तथा 5 से 16 दिसंबर 2026 तक राउरकेला स्टेशन से रवाना होगी. इस दौरान दुर्ग-राउरकेला के बीच ट्रेन रद्द रहेगी.

 

12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस: 14 दिसंबर 2026 को पुणे से दो घंटे की देरी से रवाना होगी.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *