रायगढ़, 5 सितंबर 2025।40वें चक्रधर समारोह 2025 के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की कुल 20 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में अदाणी फाउंडेशन की टीम ने जिंदल फाउंडेशन रायगढ़ को 29-19 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

महिला वर्ग के इस रोमांचक मुकाबले में अदाणी फाउंडेशन की खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया। यह टीम पिछले साल उपविजेता रही थी, लेकिन इस बार कड़ी मेहनत और रणनीति के बल पर विजेता बनी।
अदाणी फाउंडेशन पिछले तीन वर्षों से स्थानीय बालिकाओं को निःशुल्क कबड्डी प्रशिक्षण दे रहा है। इस पहल के तहत अब तक कई होनहार खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला है। फाउंडेशन की ओर से आसपास के 10 ग्रामों की 50 छात्राओं को बेहतरीन कोच द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विजेता टीम की सदस्य बीना सिदार ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन के इस कार्यक्रम से उन्हें बड़े मंच पर प्रदर्शन करने और पहचान बनाने का मौका मिला है। उन्होंने फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न केवल खेल को बढ़ावा दे रही है बल्कि स्थानीय समुदाय में खेल के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि कबड्डी भारत का सबसे प्राचीन खेल है। चक्रधर समारोह में इस खेल का आयोजन इसकी परंपरा और जीवंतता को बनाए रखने का उत्कृष्ट प्रयास है।
इस अवसर पर कबड्डी संघ के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाघवा, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम समेत कई खेल अधिकारी मौजूद रहे। अदाणी फाउंडेशन की टीम के कोच प्रेम नायक, रतिराम सिदार, परमेश्वर बिश्वाल और परमेश्वर गुप्ता के योगदान की सराहना की गई।
प्रतियोगिता में अदाणी फाउंडेशन की खिलाड़ी सिदार को बेस्ट ऑलराउंडर का पुरस्कार मिला। विजेता टीम के खिलाड़ियों और कोच का सम्मान अदाणी पावर लिमिटेड की ओर से किया गया। शशधरा दास और अजित राय ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में हर प्रकार के सहयोग का भरोसा दिलाया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...