Google Analytics Meta Pixel केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने युवाओं से देश के विकास और सामाजिक सरोकार से जुड़ने का किया आव्हान - Ekhabri.com

केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने युवाओं से देश के विकास और सामाजिक सरोकार से जुड़ने का किया आव्हान

रायपुर, 13 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में आज जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में माटी के वीर पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशेष रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री मंडाविया ने युवाओं की देश की आजादी और कोरोना काल में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने मात्र 25 वर्ष की आयु में मातृभूमि की आजादी के लिए संघर्ष किया और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

IMG 20241113 WA0022
IMG 20241113 WA0022

डॉ. मंडाविया ने युवाओं से विकसित भारत के सपने को साकार करने और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आगे आने का आव्हान किया। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के आग्रह पर जशपुर नगर में एक आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पदयात्रा के शुभारंभ पर कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ और जशपुर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे जनजातीय समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करने का अवसर मिला है।

 

मुख्यमंत्री ने जनजातीय संस्कृति की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि यह प्रकृति से प्रेम और सौहार्द्र की संस्कृति है। जनजातीय संस्कृति का संरक्षण और सम्मान ही सनातन संस्कृति की रक्षा है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों का उल्लेख किया। उन्होंने एकलव्य विद्यालयों और वन-धन योजना जैसी पहलों की सराहना की, जो जनजातीय समुदायों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आजीविका के साधन उपलब्ध करा रही हैं। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत जनजातीय समुदायों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है।

Read Also  प्रधानमंत्री मोदी के पास न घर और न ही कोई कार

 

कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया और खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जनजातीय युवाओं को सम्मानित किया गया। माटी के वीर पदयात्रा में जनजातीय नायकों के जीवन, संस्कृति और परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *