मुंबई, नवंबर 2024: 2006 में संगीतकार मिथुन, गीतकार सईद कादरी और गायक आतिफ असलम ने फिल्म ‘बस एक पल’ का गाना ‘तेरे बिन’ बनाया था, जो आज भी लोगों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है। अब 18 साल बाद, अखिल सचदेवा इस लोकप्रिय गाने में एक नया ट्विस्ट लाकर उस जादू को फिर से जीवित करने के लिए तैयार हैं।
सूत्रों के अनुसार, अखिल ने ‘तेरे बिन’ के सार को बनाए रखते हुए एक नया गाना तैयार किया है। हालांकि यह गाना पूरी तरह से नया है, इसमें वही हुक लाइन का इस्तेमाल किया गया है। सूत्रों ने बताया, “अखिल ने मूल गाने की धुन का उपयोग नहीं किया है। नए ट्रैक में बोल, धुन और रचना पूरी तरह से अलग हैं। केवल हुक लाइन को रखा गया है क्योंकि यह गाने में स्वाभाविक रूप से फिट बैठती है और इसे संपूर्ण बनाती है। ऐसा लगा जैसे यह गाना ‘तेरे बिन’ के लिए ही बना हो। यह गाना बिल्कुल नया है, लेकिन इसमें वही भावनाएं और एक नया एहसास है।”
सूत्र ने आगे बताया कि गाने में गहराई और भावनात्मकता बहुत अधिक है, और यही बात टिप्स के मालिक कुमार तौरानी को पसंद आई। उनके पास ओरिजिनल गाने के अधिकार हैं। सूत्रों के अनुसार, “जब अखिल ने गाने का अपना संस्करण टिप्स को भेजा, तो वहां सभी को यह बहुत पसंद आया। कुमार इस बात से सहमत थे कि हालांकि कई लोगों ने उन्हें गाने के अपने संस्करण भेजे थे, लेकिन उनमें से कोई भी अखिल के वर्शन जितना नया और ताजगी भरा नहीं था।” उन्होंने बताया कि यह गाना अखिल के अन्य भावपूर्ण गानों की तरह ही है, जिसे उन्होंने खुद कंपोज, लिखा और गाया है। गाने का म्यूजिक अरेंजमेंट और प्रोग्रामिंग वैभव पांडे ने किया है। यह गाना 11 नवंबर को रिलीज होने की उम्मीद है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...