Google Analytics Meta Pixel पुरानी यादें फिर होगी ताजा ! फिल्म निर्माता संदीप सिंह नए अवतार में लाए, शाहरुख खान का जाना-माना धारावाहिक फौजी 2 - Ekhabri.com

पुरानी यादें फिर होगी ताजा ! फिल्म निर्माता संदीप सिंह नए अवतार में लाए, शाहरुख खान का जाना-माना धारावाहिक फौजी 2

मुंबई, अक्टूबर 2024: यह निश्चित रूप से एक सुखद अनुभव है! 1989 का आइकोनिक सीरियल फौजी, जिसने भारत को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान से मिलवाया, एक नए संस्करण के साथ लौट रहा है। 

IMG 20241014 WA0026
IMG 20241014 WA0026

फिल्म निर्माता संदीप सिंह, भारत के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन के सहयोग से, फौजी 2 को एक अपडेटेड और आधुनिक रूप में दर्शकों के लिए प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

संदीप सिंह ने कहा, “हम एक बेहतरीन शो को नए और रोमांचक रूप में वापस ला रहे हैं। 1989 में आने वाले फौजी ने हमें शाहरुख़ ख़ान के रूप में एक ऐसा अभिनेता दिया, जिन्होंने अपने शानदार लुक के साथ-साथ अपनी अद्भुत ऊर्जा और टैलेंट से पूरे देश को मंत्रमुग्ध किया। इस धारावाहिक से सबकी नजर में आए शाहरुख़ ख़ान बॉलीवुड के बादशाह बन गए। फौजी 2 के साथ, मैं फिर से इतिहास रचने की आशा करता हूँ और मुझे उम्मीद है कि इस धारावाहिक के साथ हर भारतीय, खासकर युवा जुड़ सकेंगे।”

फौजी 2 में, संदीप सिंह विक्की जैन को मेनस्ट्रीम टेलीविजन से परिचित कराएंगे। विक्की जैन, जो पहले रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं, कर्नल संजय सिंह का किरदार निभाएंगे, जबकि गौहर ख़ान लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर का रोल निभाएंगी, जो हथियारों में विशेषज्ञता रखने वाली एक कैडेट ट्रेनर होंगी।

लीजेंड स्टूडियोज और संदीप सिंह इस आइकोनिक अडॉप्टेशन को 12 नए कलाकारों के साथ फिर से पेश करने के लिए तैयार हैं। देशभर से इन कलाकारों का चयन उनके टैलेंट के आधार पर किया गया है।

यह सीरियल सेना के जवानों की कठिनाइयों, संघर्षों और भाईचारे पर केंद्रित है और नए कलाकारों को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में पेश करता है। यहाँ कलाकारों, उनके किरदारों और वे जिस क्षेत्र से आते हैं उसका विवरण दिया गया है:

Read Also  पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने इस मामले में भेजा नोटिस…जानें क्या है मामला?

आशीष भारद्वाज के रूप में दक्ष देसाई, सूरत से, उत्कर्ष कोहली के रूप में रंगरेज फोगाट, चरखी दादरी, हरियाणा से, रुद्र सोनी के रूप में हारुन मलिक, श्रीनगर से, अयान मांचंदा के रूप में आकाश छेत्री, दार्जिलिंग से, नील सटपुड़ा के रूप में विजय सचान, कानपूर से, सुवांश धर के रूप में अभिमन्यु राय, देवाला, महाराष्ट्र से, प्रियांशु राजगुरु के रूप में सब्बू बालकृष्णन, चेन्नई से, अमन सिंह दीप के रूप में विक्रम सिंह बागा, चंडीगढ से, उदित कपूर के रूप में अर्जुन नेगी, नई दिल्ली से, मानसी के रूप में काव्या राजाध्यक्षा, देवाला, महाराष्ट्र से, सुष्मिता भंडारी के रूप में किंजल जोशी, सूरत से।

फिल्म निर्माता संदीप सिंह कहते हैं, “हमने पूरे भारत से सही प्रतिभाओं को चुनने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।”

संदीप सिंह ने आगे बताया, “हमने एक कहानी बनाने के लिए छह महीने तक विचार-मंथन किया, जो दर्शकों में उत्सुकता बनाए रखेगी। फौजी 2 का नरेशन आम टेलीविजन की कहानियों से अलग होगा, जो इसे खास बनाएगा। यह शो भावनाओं से भरा होगा और सेना के जवानों के जीवन, सांस्कृतिक और धार्मिक मतभेदों के बावजूद उनके संबंधों, और देश की रक्षा के प्रति उनकी समर्पण को करीब से दर्शाएगा। फौजी 2 साहस और प्रेरणा की कहानी है।”

दूरदर्शन के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल ने कहा, “‘फौजी’ हमारे सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है, जो आज भी दिलों पर राज करता है। इसे आज के दर्शकों के लिए वापस लाना जरूरी था। हम ‘फौजी 2’ के प्रसारण लिए उत्साहित हैं और अपने दर्शकों को फिर से हमारे सेना के अधिकारियों की वीरता का अनुभव कराने का इंतजार कर रहे हैं।”

Read Also  अश्लीलता मामले से फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बरी

 

दूरदर्शन के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा, “फौजी अपने समय के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले और सफल धारावाहिकों में से एक था। जब हमें फौजी 2 का कॉन्सेप्ट मिला, तो हमें इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने में समय नहीं लगा। यह शो जल्द ही ऑन-एयर होगा और हम ‘फौजी’ का जादू एक बार फिर भारतीय दर्शकों के लिए लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।”

आकर्षण को बढ़ाते हुए, पद्म श्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक सोनू निगम ने फौजी 2 के टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज दी है। इस शो में 11 गाने होंगे, जिनका संगीत फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता संगीतकार श्रेयस पुराणिक ने तैयार किया है। संगीत निर्देशक शशि सुमन और जाज़िम शर्मा ने भी योगदान दिया है, जबकि बोल प्रशांत इंगोले, महिमा भारद्वाज, और अभेंद्र कुमार उपाध्याय ने लिखे हैं।

संदीप सिंह द्वारा निर्मित और विक्की जैन और जफर मेहदी द्वारा सह-निर्मित, फौजी 2 की कहानी अमरनाथ झा, विशाल चतुर्वेदी, अनिल चौधरी, और चैतन्य तुल्स्यान ने लिखी है जबकि इसके क्रिएटिव हेड समीर हलीम हैं। यह सीरीज फिल्म निर्देशक अभिनव पारिक की पहली पेशकश है, जिन्होंने पहले ‘सब मोह माया है’ और ‘ए वेडिंग स्टोरी’ का निर्देशन किया था। फौजी 2 में निश्चल चंद्रशेखर भी निर्देशक के रूप में शामिल हैं।

यह शो वर्तमान में पुणे में फिल्माया जा रहा है और इसे दूरदर्शन पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, पंजाबी, और बंगाली में प्रसारित किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *