Google Analytics Meta Pixel खो गए हम कहां का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 21 सितंबर को - Ekhabri.com

खो गए हम कहां का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 21 सितंबर को

मुंबई, सितंबर 2024: दोस्ती वह रिश्ता है जो हमारी ज़िंदगियों को जोड़ता है। 21 सितंबर रात 9 बजे, ‘खो गए हम कहां’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए एंड पिक्चर्स से जुड़ें, यह फिल्म दोस्ती के इस ख़ास रिश्ते को खूबसूरती से दर्शाती है।

 

एंड पिक्चर्स एक दिल छू लेने वाली फिल्म पेश कर रहा है, जो दोस्ती से भी कहीं ज़्यादा गहरी है। अपनी बेमिसाल और भरोसेमंद फिल्मों के साथ, एंड पिक्चर्स आज के युवाओं के सपनों, चुनौतियों और आकांक्षाओं को बखूबी दर्शाता है। ‘खो गए हम कहां’ प्यार, आत्म-खोज और रील एवं रियल दुनिया के बीच टकराव के भावुक सफर पर आधारित है।

 

अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव की शानदार तिकड़ी द्वारा अभिनीत और अर्जुन सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंबई के जिंदादिल शहर में तीन करीबी दोस्तों की कहानी है, जो जीवन के उतार-चढ़ाव का सामना करते हैं। जैसे-जैसे ये किरदार खुशी, दिल टूटने और आत्म-ज्ञान के एहसास से गुजरते हैं, वे दोस्ती की गहराई में उतरते जाते हैं। ‘खो गए हम कहां’ यह भी बताती है कि चाहे जीवन आपको कहीं भी ले जाए, अपनी जड़ों से जुड़े रहना और सच्चाई को अपनाना कितना महत्वपूर्ण है।

 

आदर्श गौरव ने कहा, “मैं एंड पिक्चर्स पर ‘खो गए हम कहां’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह फिल्म दोस्ती, जुदाई और इंसानी रिश्तों की एक दिल छू लेने वाली कहानी है। मेरा मानना है कि इसे देखने वाला हर इंसान इस कहानी में खुद का एक हिस्सा पाएगा, और यह उन्हें अपने रिश्तों को संजोने की अहमियत बताएगी।”

Read Also  अदाणी फाउंडेशन के ऑनलाइन कोचिंग से सात विद्यार्थियों ने नीट 2023 की परीक्षा में मारी बाजी

 

इस खूबसूरत कहानी को देखना न भूलें। अपने कैलेंडर पर 21 सितंबर रात 9 बजे का समय तय करें और एंड पिक्चर्स पर देखें ‘खो गए हम कहां’, जो आपकी ज़िंदगी पर एक अमिट छाप छोड़ जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *