Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की बिक्री को गति मिल रही है। शासन की नई नीति के तहत पात्र हितग्राहियों के अलावा अन्य आय वर्ग के व्यक्तियों और संस्थाओं को भी निर्धारित शर्तों पर आवास खरीदने की अनुमति दी गई है। इससे निर्मित भवनों के बेहतर उपयोग के साथ सरकारी, अर्द्धशासकीय और निजी संस्थाओं को अपने कर्मचारियों के लिए आवास उपलब्ध कराने का अवसर मिल रहा है।

 

मंडल के अनुसार, बल्क परचेस के माध्यम से दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में जीएसटी विभाग ने कुल 68 आवास खरीदे हैं। इनमें दुर्ग में 24 मकान लगभग 6.50 करोड़ रुपये, जगदलपुर में 16 मकान लगभग 6 करोड़ रुपये, बिलासपुर में 25 मकान लगभग 10.35 करोड़ रुपये और रायगढ़ में तीन मकान लगभग 92 लाख रुपये में खरीदे गए हैं। इन सभी आवासों का कुल मूल्य लगभग 23.77 करोड़ रुपये है।

 

इसी क्रम में नवा रायपुर अटल नगर में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मेफेयर संस्था ने 128 मकान लगभग 16.20 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। वहीं, मैट्स विश्वविद्यालय ने आरंग में 30 मकान करीब 2.20 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इसके अतिरिक्त, विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय ने नवा रायपुर में 128 फ्लैट की बल्क खरीदी का निर्णय लिया है। इन फ्लैट की कुल कीमत लगभग 16.20 करोड़ रुपये बताई गई है।

 

मंडल के मुताबिक, संस्थाओं की ओर से आवासों की थोक खरीदी की पहल से प्रदेश में आवासीय योजनाओं के क्रियान्वयन को बढ़ावा मिल रहा है। इससे लंबे समय से खाली पड़े भवनों का उपयोग सुनिश्चित करने और कर्मचारियों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Read Also  लोकसभा निर्वाचन: नववधुओं का सम्मान करेगा राज्य निर्वाचन कार्यालय..राज्य स्तर पर होगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम..

 

नवा रायपुर के सेक्टर-16, 30 और 34 में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए मकानों का निर्माण किया है। योजना के पहले चरण में कुल 6,296 भवनों का निर्माण किया गया था। इन आवासों की बिक्री के लिए लगातार विज्ञापन जारी किए जाने के बावजूद कुछ मकान लंबे समय तक खाली रहे। इससे भवनों की सुरक्षा और रखरखाव संबंधी समस्याएं सामने आ रही थीं। साथ ही, खाली आवासों के कारण मंडल के वित्तीय संसाधनों पर भी असर पड़ रहा था।

 

इन परिस्थितियों को देखते हुए राज्य मंत्रिपरिषद ने 14 नवंबर 2025 को महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। इसके तहत तीन बार विज्ञापन जारी होने के बाद भी नहीं बिकने वाले आवासों को पात्र हितग्राहियों के अतिरिक्त अन्य आय वर्ग के व्यक्तियों और संस्थाओं को भी बेचने की अनुमति दी गई। हालांकि, ऐसे खरीदारों को शासन की ओर से मिलने वाली अनुदान राशि का लाभ नहीं दिया जाएगा।

 

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि राज्य शासन का यह निर्णय दूरदर्शी और जनहितकारी है। किसी भी आवासीय योजना की सफलता तभी सुनिश्चित होती है, जब निर्मित भवनों का उपयोग हो और उनमें लोगों की बसाहट हो। लंबे समय से खाली पड़े आवासों की सुरक्षा, रखरखाव और मंडल के वित्तीय संसाधनों के बेहतर उपयोग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके सकारात्मक परिणाम अब प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई देने लगे हैं।

Read Also  5 और 6 मार्च को होगी बाईक रेसिंग चौंपियनशिप, सीएम ने पोस्टर का किया विमोचन

 

अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत EWS और LIG वर्ग के पात्र हितग्राहियों को निर्धारित शासकीय एवं केंद्रीय अनुदान का लाभ पहले की तरह मिलता रहेगा। वहीं, अन्य आय वर्ग के व्यक्ति और संस्थाएं बिना अनुदान के इन आवासों को खरीद सकेंगे।

 

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न संस्थाएं बल्क परचेस के प्रति रुचि दिखा रही हैं। दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में जीएसटी विभाग द्वारा आवास खरीदे जाने के साथ मेफेयर और मैट्स विश्वविद्यालय की पहल इस दिशा में महत्वपूर्ण है। विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय द्वारा नवा रायपुर में 128 फ्लैट खरीदने का निर्णय भी संस्थागत मांग और शासन की नीति के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है।

 

आयुक्त के अनुसार, मंडल द्वारा आवासों की बिक्री निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन ऑफर के माध्यम से की जा रही है। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता का ध्यान रखा जा रहा है, ताकि इच्छुक व्यक्तियों और संस्थाओं को समान अवसर मिल सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *