Google Analytics Meta Pixel 5 और 6 मार्च को होगी बाईक रेसिंग चौंपियनशिप, सीएम ने पोस्टर का किया विमोचन - Ekhabri.com

5 और 6 मार्च को होगी बाईक रेसिंग चौंपियनशिप, सीएम ने पोस्टर का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास प्रांगण में राजधानी रायपुर में 5 और 6 मार्च को आयोजित होने वाले एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चौंपियनशिप 2022 के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चौंपियनशिप में देश भर से बाइकर्स को छ्त्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया। उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 एवं 6 मार्च 2022 को राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब आउटडोर स्टेडियम में एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाइक रेसिंग चौंपियनशिप 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश भर के बाइकर्स को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि कोविड महामारी उपरांत यह राज्य का पहला महत्वपूर्ण खेल आयोजन है, इस आयोजन से राज्य की जनता, विशेषकर युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। फ्री स्टाइल मोटो क्रास में रोमांचक करतब दिखाने आ रहे अंतर्राष्ट्रीय बाइकर्स एवं नेशनल सुपर बाइक रेसिंग चौंपियनशिप 2022 में आ रहे देश के बाईकर्स का अभिनंदन है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक लोकप्रिय मोटर स्पोर्ट्स खेल साहस एवं रोमांच से भरपूर है। ऐसे विशेष आयोजन के लिए रायपुर एवं छत्तीसगढ़ तैयार है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय फेडरेशन के आयोजन की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, राष्ट्रीय मोटर स्पोर्ट्स फेडरेशन के सदस्य श्री श्याम कोठारी व डॉ. विष्णु श्रीवास्तव, क्षितिज चंद्राकर, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव उमेश बंसी और मीडिया सलाहकार अतुल श्रीवास्तव, हीरो के राज्य प्रमुख शलभ राजवंशी व क्षेत्रीय प्रबंधक अंशुल त्रिपाठी, गौरव गिरिजा शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...